फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Sangam stood first in poetry recitation; Bharti and Siya secured the first position in chart making.

Bilaspur News: कविता वाचन में संगम, चार्ट मेकिंग में भारती-सिया प्रथम

Tue, 15 Sep 2026 12:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Sangam stood first in poetry recitation; Bharti and Siya secured the first position in chart making.
घंडालवीं कॉलेज में हिंदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाषण देती हुई छात्रा। स्रोत: कॉलेज प्रबंध
घंडालवीं कॉलेज में हिंदी दिवस पर सप्ताहभर हुए साहित्यिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय घंडालवीं में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में 11 से 14 सितंबर तक विभिन्न साहित्यिक और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं करवाई गईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता ऑफिशिएटिंग प्राचार्य डॉ. रवींद्र कुमार ने की। इस दौरान सुलेख एवं वर्तनी शुद्धि, निबंध लेखन, चार्ट मेकिंग, नारा लेखन, भाषण और कविता वाचन प्रतियोगिताएं हुईं। अंतिम दिन विद्यार्थियों ने पंजाबी और पहाड़ी नृत्य प्रस्तुत कर सांस्कृतिक छटा बिखेरी। भाषण प्रतियोगिता में हिंदी के संदर्भ में एआई की भूमिका जैसे समकालीन विषयों पर विद्यार्थियों ने विचार रखे।

कविता वाचन में संगम कुमार प्रथम और तमन्ना कौशल द्वितीय रहीं। चार्ट मेकिंग में भारती और सिया कुमारी प्रथम तथा रिद्धिमा और कनिका ठाकुर द्वितीय रहीं। भाषण में सानिया प्रथम और सिमरन शर्मा द्वितीय रहीं। निबंध लेखन में शिवानी शर्मा प्रथम, जबकि रचना शर्मा और संगम कुमार संयुक्त रूप से द्वितीय रहे। नारा लेखन में संगम कुमार और सानिया प्रथम, जबकि आकृति ठाकुर और सानिया द्वितीय रहीं। सुलेख में शुभम कुमार प्रथम और अंजलि कुमारी द्वितीय रहीं। वर्तनी शुद्धि में तमन्ना और प्रियंका प्रथम तथा आकृति ठाकुर और संगम कुमार द्वितीय रहे। हिंदी विभाग की सहायक आचार्य कंचन कुमारी ने हिंदी के विकास क्रम, राजभाषा के रूप में हिंदी के सफर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दौर में हिंदी की महत्ता पर विचार रखे। ऑफिशिएटिंग प्राचार्य डॉ. रवींद्र कुमार ने हिंदी के व्यावहारिक प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। प्रतियोगिताओं में सहायक आचार्य रवि कुमार और सुदेश कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर राजकुमार शर्मा, दीपक कुमार समेत अन्य शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed