{"_id":"63027ea45b3b276c90734135","slug":"samoh-thuran-road-upgrade-work-on-progress-bilaspur-news-sml4190665155","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास की बात : 10 करोड़ से सुधारेगी समोह-थुराण सड़क की दशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास की बात : 10 करोड़ से सुधारेगी समोह-थुराण सड़क की दशा
विज्ञापन
झंडूता की समोह से थुराण सड़क। संवाद
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। समोह से थुराण तक का सफर अब आसान हो जाएगा। समोह-थुराण सड़क को 10 करोड़ रुपये की लागत से अपग्रेड किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के बाद सड़क के विस्तारीकरण का कार्य भी शुरू हो करवा दिया है। और अब तक सड़क के विस्तारीकरण के साथ ही टारिंग का 60 फीसदी कार्य भी पूरा हो चुका है। सितंबर माह में सड़क के कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
बता दें कि पहले इस सड़क पर सफर करना वाहन चालकों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं था। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे पड़े हुए थे और हर समय हादसों का खतरा बना रहता था। स्थानीय लोग भी सड़क की दुर्दशा के कारण काफी परेशान रहते थे। स्थानीय विधायक जीत राम कटवाल ने समोह-थुराण सड़क के सड़क को स्तरोन्नत करवाने का कार्य शुरू करवाया था। अब सड़क गेहड़वी तक तीन से छह मीटर तक चौड़ी की जा रही है, जबकि गेहड़वीं से थुराण तक तीन से चार मीटर तक ही चौड़ा किया जा रहा है। सड़क के दोनों ओर ड्रेनेज बनाई जा रही है, ताकि बारिश के पानी की आसानी से निकासी हो सके और सड़क को नुकसान न पहुंचे। विभागीय अधिकारियों की मानें तो गेहड़वी में सड़क पर टायल लगाई जा रही हैं, जबकि बाकी जगह टारिंग की जा रही है।
बताते चलें कि समोह-थुराण सड़क पर बडोल देवी का मंदिर भी है। बडोल देवी हिमाचल सहित साथ लगते राज्यों के कई लोगों की कुलदेवी हैं और वर्ष भर श्रद्धालुओं का आना-जाना रहता है। मगर सड़क की दुर्दशा के कारण श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों से जूझना पड़ता है। सड़क पर पड़े गड्ढों के कारण अक्सर गाड़ियों के कलपुर्जे टूट जाते हैं। इससे श्रद्धालुओं को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है। मगर अब इससे निजात मिल जाएगा।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग झंडूता के अधिशासी अभियंता दीपक सुरैहली ने कहा कि समोह-थुराण सड़क को सितंबर तक तैयार करने का लक्ष्य है। बरसात के कारण काम प्रभावित हुआ है, लेकिन तय समय में तैयार करने पर जोर है। सड़क के सुधारीकरण से समोह से थुराण तक की दर्जनों पंचायतें लाभान्वित होंगे।
वहीं, झंडूता के विधायक जीत राम कटवाल ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाने के प्रयास जारी है। सड़क को अपने कार्यकाल में मंजूर करवाकर काम शुरू करवा दिया है। लोगों को बेहतर और मुलभूत सुविधाएं मुहैया करवाना प्राथमिकता है और इसी पर काम कर रहा हूं।