{"_id":"69400a2dbb1f52b31508e4e7","slug":"salim-will-sing-the-praises-of-naina-devi-kolkata-artisans-are-decorating-the-temple-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-150273-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सलीम करेंगे नयनादेवी का गुणगान, कोलकाता के कारीगर सजा रहे मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सलीम करेंगे नयनादेवी का गुणगान, कोलकाता के कारीगर सजा रहे मंदिर
Mon, 15 Dec 2025 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 15 Dec 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
श्री नयना देवी जी में स्थापना दिवस को लेकर सजाया जा रहा मैदान। स्रोत: मंदिर न्यास
श्री नयनादेवी मंदिर न्यास के 40वें स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन की तैयारी
-मास्टर सलीम के अलावा अभिषेक सोनी, रोशन प्रिंस बहाएंगे भक्ति गंगा
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी(बिलासपुर)। श्री नयना देवी मंदिर न्यास के 40वें स्थापना दिवस को लेकर जहां मंदिर परिसर और भव्य स्टेडियम को आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है। पिछले दो दिनों से सजावट का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है, जिसमें कलकत्ता से आए 10 कुशल कारीगर अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं मास्टर सलीम सहित अभिषेक साेनी और रोशन प्रिंस भजनों की भक्ति गंगा बहाएंगे। दो दिवयीय कार्यक्रम आज से शुरू होगा।
कारीगर रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों और विशेष सजावटी सामग्री से स्टेडियम को भव्य स्वरूप दिया जा रहा है। सजावट का उद्देश्य यह है कि माता के दरबार में आने वाले श्रद्धालुओं को एक अलौकिक और मनमोहक दृश्य देखने को मिले। मंदिर न्यासी पुजारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि माता नयना का स्थापना दिवस 16 और 17 दिसंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। बताया कि 16 दिसंबर को पंजाब के प्रसिद्ध गायक मास्टर सलीम, अभिषेक सोनी माता का गुणगान करेंगे, जबकि 17 दिसंबर को पंजाबी गायक रोशन प्रिंस अपनी भक्ति प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। मंदिर न्यास की ओर से प्रयास किया जा रहा है कि स्थापना दिवस के अवसर पर माता का दरबार पूरी तरह से सजा-संवरा और भक्तिमय वातावरण से ओतप्रोत नजर आए।