{"_id":"65058ac26eb8fab3e2090389","slug":"sahils-first-place-in-calligraphy-writing-competition-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-5677-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सुलेख लेखन स्पर्धा में साहिल का पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सुलेख लेखन स्पर्धा में साहिल का पहला स्थान
विज्ञापन
-रघुनाथपुरा स्कूल में स्वच्छता पखवाड़ा अभियान का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रघुनाथपुरा में आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा अभियान का शनिवार को समापन हो गया। समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य अशोक कैंथ ने की।
इस अवसर पर स्लोगन व चित्रकला, सुलेख लेखन, कविता लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सुलेख लेखन स्पर्धा में साहिल ने पहला, शिवानी ने दूसरा और नैंसी ने तीसरा स्थान हासिल किया। कविता लेखन में शैलजा ने पहला, प्रियंका ने दूसरा और नीलम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी में अजय, गौरव और आर्यन की टीम ने पहला, रिया, नैंसी और आरुषि की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया, वहीं कोमल, शिवाली और अमृता की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्लोगन एंड चित्रकला प्रतियोगिता में लक्ष्मी बाई सदन में लक्ष्य ने पहला, आंचल ने दूसरा और साहिल तीसरे स्थान पर रहा। सुभाष चंद्र बोस सदन में काम्या ने पहला, कोमल ने दूसरा और करण शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सरोजिनी नायडू सदन में दिव्या ने पहला, शिवानी चंदेल ने दूसरा और सौरव ठाकुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। स्वामी विवेकानंद सदन में कंचन और शिवांगी ने पहला, कनक शर्मा ने दूसरा और अंजलि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य और स्कूल प्रबंधन समिति की प्रधान ने विद्यार्थियों को स्वच्छता को जीवन में सदा अपनाने की सलाह दी। एनएसएस प्रभारी सुभाष चंद ने स्वच्छता पखवाड़े को अंतिम रूप देते हुए सारी गतिविधियों को विस्तार पूर्वक बताया। इस अवसर पर सभी अध्यापक, स्वयंसेवी, एसएमसी के सदस्य और विद्यार्थी उपस्थित रहे।