{"_id":"57093a9e4f1c1b5b27c81192","slug":"sahil-became-him-kumar-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊना के साहिल ने जीत हिम कुमार का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना के साहिल ने जीत हिम कुमार का खिताब
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)।
Updated Sat, 09 Apr 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
हिम कुमार खिताब के विजेता पहलवानों को सम्मानित करते जीएस बाली।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच दिनों तक चले घुमारवीं ग्रीष्मोत्सव का शनिवार को सामान्य कुश्ती प्रतियोगिता का फाइनल बराबरी पर छूटा। इसमें सोहड़ा के सोनी और सोनीपत के कृष्ण को 31500-31500 रुपये की राशि ईनाम के रूप में दी गई।
विज्ञापन
हिम कुमार कुश्तियों में ऊना के साहिल पहलवान विजेता रहे। फाइनल में उन्होंने मंडी के तेज सिंह को पराजित किया। हिम कुमार विजेता पहलवान को 20 हजार और गुर्ज तथा उपविजेता पहलवान को 15 हजार रुपये की राशि दी गई।
विज्ञापन
समापन हो गया। इस अवसर पर खाद्य आपूर्ति उपभोक्ता मामले, परिवहन और तकनीकी शिक्षा मंत्री जीएस बाली ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्हाेंने कुश्ती के विजेता पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर मुख्यातिथि ने घुमारवीं ग्रीष्मोत्सव की स्मारिका का लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की समृद्ध संस्कृति को संजोए रखने के लिए मेले और त्यौहार महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। उन्होंने ग्रीष्मोत्सव स्थल के विस्तारीकरण के लिए 5 लाख और मेला समिति को 51 हजार रुपये देने की घोषणा की।
इस मौके पर मुख्य संसदीय सचिव (वन)राजेश धर्माणी ने कहा कि घुमारवीं ग्रीष्मोत्सव का अपना एक इतिहास है। नगर परिषद घुमारवीं को एक आदर्श नगर परिषद के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने घुमारवीं बस अड्डे के निर्माण और घुमारवीं से विभिन्न स्थानों को नए बस रूट चलाने के लिए मुख्यातिथि का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर एसपी राहुल नाथ, पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजना धीमान, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्षा संतोष धीमान, नगर परिषद एवं मेला कमेटी अध्यक्षा गीता महाजन, नगर परिषद की उपाध्यक्ष रीता सहगल, राकेश चोपड़ा, दिनेश शर्मा, नंद लाल शर्मा, एमएल धीमान, श्याम लाल शर्मा, अमृत शर्मा, प्रोमिला रतवान, रणजीत राणा, पुरुषोत्तम शर्मा और हेमराज सांख्यान सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।