फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   sadar bjp controversy.

हार के बाद सदर भाजपा में बढ़ी तकरार

Tue, 12 Jan 2016 06:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Tue, 12 Jan 2016 06:58 PM IST
विज्ञापन
sadar bjp controversy.

पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में पिछड़ी सदर भाजपा में अब आपसी तकरार भी बढ़ गई है। भाजपा समर्थित उम्मीदवार घोषित नहीं होने पर जिला परिषद के बामटा वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने वाली भाजपा नेत्री नीना कौशल ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

विज्ञापन


नीना ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान भाजपा के एक नेता और उनके कुछ समर्थकों ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी थी। यहां तक कि उनका शाम छह बजे के बाद चुनाव प्रचार करना तक बंद हो गया था।
विज्ञापन


अब चुनाव हारने के बाद सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ घटिया भाषा का प्रयोग किया जा रहा है। नीना ने कहा कि वह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती से इसकी शिकायत करेगी और नेता के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीना कौशल ने बिलासपुर में पत्रकार वार्ता आयोजित करते हुए बामटा वार्ड की जनता को उन्हें समर्थन देने के लिए आभार भी प्रकट किया।

उन्होंने कहा कि बामटा वार्ड में उनका चुनाव उम्मीदवार के खिलाफ नहीं बल्कि सदर विधायक के खिलाफ था। पार्टी समर्थित उम्मीदवार घोषित नहीं होने के बावजूद जनता की मांग पर वह चुनावी मैदान में उतरी और जनता ने उनका साथ भी दिया। लेकिन, एक नेता के लोगों ने इस दौरान मुश्किलें बढ़ा दी थी।

हालात ऐसे बन गए थे कि वह शाम छह बजे के बाद चुनाव प्रचार नहीं जा पा रही थी। उन्होंने कहा कि चुनाव का माहौल खराब न हो इसलिए उन्होंने यह मामला पहले नहीं उठाया।

लेकिन, चुनाव हारने के बाद अब सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ टिप्पणियां की जा रही है। यहां तक कि उन्हें लो स्टैंडर्ड नेता की संज्ञा दी जा रही है। जो सरासर गलत है।

उनके अनुसार भाजपा की ऐसी परंपरा नहीं रही है। भाजपा में ऐसी भाषा का कभी प्रयोग भी नहीं हुआ है। उन्होंने बाकायदा नेता और उनके कुछ लोगों के नाम भी बताए।


उनके अनुसार सोशल मीडिया में इन लोगों ने उसके खिलाफ घटिया भाषा का प्रयोग किया है। इसके उनके पास सबूत भी हैं। इसमें सदर के एक नेता के पक्ष में नारे भी लिखे गए हैं। ऐसे में कोई शक नहीं कि यह उन्हीं की शह पर किया गया है। उन्होंने कहा कि वह इसकी शिकायत प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती से करेंगी और नेता के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग करेंगी। उनके साथ इसी वार्ड की पूर्व जिप सदस्य रीता कुमारी भी मौजूद थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed