फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Rohit became Mr. Farewell and Shagun became Miss Farewell.

Bilaspur News: रोहित बने मिस्टर फेयरवेल व शगुन मिस फेयरवेल

Sat, 21 Feb 2026 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 21 Feb 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Rohit became Mr. Farewell and Shagun became Miss Farewell.
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डंगार में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के विदाई समारोह में मौजू
मॉडलिंग व प्रश्नोत्तर राउंड रहे आकर्षण डंगार स्कूल में 12वीं विद्यार्थियों को दी भावभीनी विदाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

भराड़ी (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डंगार में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों की ओर से विदाई दी गई। विदाई समारोह की अध्यक्षता कार्यवाहक प्रधानाचार्य यशपाल रनौत ने की। समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक एवं मनोरंजक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने वरिष्ठ साथियों को यादगार विदाई दी।

कार्यक्रम के दौरान टाइटल्स, गीत, नाटी, समूह नृत्य सहित कई आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। समारोह का मुख्य आकर्षण मॉडलिंग राउंड, प्रश्नोत्तरी राउंड तथा व्यक्तित्व प्रदर्शन रहा। निर्णायक मंडल में सरला, सुरेखा और नीलम ने प्रतिभागियों का निष्पक्ष मूल्यांकन किया। प्रतियोगिता के परिणामों में 12वीं कॉमर्स के छात्र रोहित को मिस्टर फेयरवेल तथा 12वीं आर्ट्स की छात्रा शगुन को मिस फेयरवेल चुना गया। वहीं 12वीं विज्ञान के छात्र रिजुल को मिस्टर पर्सनालिटी और छात्रा हर्षा को मिस पर्सनालिटी का खिताब दिया गया। सभी विजेताओं को ताज पहनाकर और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने कहा कि वे वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी पूरे समर्पण के साथ करें और उत्कृष्ट परिणाम देकर विद्यालय का नाम रोशन करें। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में प्रवक्ता कमला शर्मा, सुनील, निर्मला, वीना, रेनू लखनपाल, रीना वर्मा, किशोरी, रवि शर्मा, रविंद्र चौहान, संजय, सुरेंद्र, ज्योति, सुषमा, सुमन, कुलभूषण, सुरेखा, कुसुम लता, अजय तथा लोकेश सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। समारोह का समापन भावुक विदाई, शुभकामनाओं और सामूहिक छायाचित्र के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed