फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   robbery in loke mitra kendra, police case

लोक मित्र केंद्र संचालक से मारपीट, 75 हजार नकदी लूटी

Thu, 30 Mar 2017 11:29 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्री नयना देवी (बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्री नयना देवी (बिलासपुर)। Updated Thu, 30 Mar 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
robbery in loke mitra kendra, police case
file photo - फोटो : अमर उजाला

श्री नयना देवी विस क्षेत्र के तहत बैहल लोक मित्र केंद्र में संचालक और उसके परिवार के साथ मारपीट के बाद चार आरोपी नकदी लूटकर फरार हो गए। इस मारपीट में संचालक के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।  

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रदीप कुमार पुत्र सरवण सिंह निवासी बैहल यहां लोकमित्र केंद्र चलाता है। बुधवार शाम करीब छह बजे जब दुकान में वह अपने भाई राजकुमार और पिता सरवण सिंह के साथ काम कर रहे थे। इस दौरान वहां चार युवक पहुंचे। उसने बताया कि चारों युवक किसी बात को लेकर उसके साथ बहस करने लग गए।
विज्ञापन


बीच बचाव में जब उसका भाई और पिता आया तो वह गाली-गलौज पर उतर आए। प्रदीप ने पुलिस के पास बताया है कि इस दौरान एक ने बाहर से ईंट उठाकर उसके सिर पर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। यहीं नहीं उन्होंने दुकान में लगा शीशे को भी तोड़ दिया है। शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां पर एकत्रित हुए। मगर इससे पहले चारों आरोपी मौके से फरार हो गए।

प्रदीप ने बताया कि चारों उसकी दुकान में रखे करीब 75 हजार की नकदी भी लूटकर ले गए हैं। घटना का पता चलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने चारों युवकों की तलाश उनके घर भी की।

मगर वह वहां पर भी मौजूद नहीं थे। पुलिस ने प्रदीप उर्फ सोनू, चमन लाल, जगदीश, परमजीत उर्फ राजू के खिलाफ मारपीट और नकदी लूटने का मामला दर्ज कर लिया है। कोट पुलिस ने उसकी शिकायत पर विभिन्न धाराओं सहित मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।


एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि बैहल के पास लोकमित्र संचालक के साथ मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया हैं। पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अभी चारों आरोपी फरार है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की छानबीन जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed