{"_id":"6127d47c8ebc3e79fa1ac7a0","slug":"roads-became-ponds-the-danger-of-spreading-diseases-due-to-accumulation-of-dirty-water-bilaspur-news-sml3817131139","type":"story","status":"publish","title_hn":"रौड़ा सेक्टर दो में बारिश के बाद सड़कें बन जाती है तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रौड़ा सेक्टर दो में बारिश के बाद सड़कें बन जाती है तालाब
विज्ञापन
बिलासपुर के रोड़ा सेक्टर में जिला युवा एंव खेल कार्यालय को जाने वाले रास्ते पर जमा पानी।
- फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। बिलासपुर नगर परिषद के रौड़ा सेक्टर दो में सड़कों की हालत किसी तालाब से कम नहीं है। वहीं, सेक्टर में बच्चों के खेलने के लिए बने पार्क के बाहर बने रास्ते में इतना पानी जमा है कि वहां पर डेंगू मच्छर पैदा होने का खतरा बना है, लेकिन हैरानी का विषय यह है कि डेंगू के प्रति लोगों को पत्राचार के माध्यम से हजारों रुपये खर्च करने वाला प्रशासन इस वार्ड की सुध लेना भूल गया है।
वार्ड निवासी कमल शर्मा, जगदीश, श्याम लाल, संजीव शर्मा, मनोज कुमार समेत अन्यों ने कहा कि रौड़ा सेक्टर दो में जिला युवा एवं खेल अधिकारी बिलासपुर के कार्यालय को जाने वाली सड़क बारिश के बाद तालाब बन जाती है। लोगों का दोपहिया वाहन पर या पैदल चलना दूभर हो जाता है।
कहा कि इसी तरह वार्ड में बने पार्क में हर दिन बच्चे खेलने जाते हैं, लेकिन बुधवार को रावमापा छात्र बिलासपुर के गेट के बाहर वार्ड के पार्षद ने स्कूल के अंदर पानी न घुसे, इसके लिए मिट्टी फिंकवाई। अब बारिश का पानी स्कूल के मैदान के अंदर न जाकर वहीं गेट के बाहर पार्क के पास जमा हो रहा है। इससे आसपास रहने वाले लोगों और पार्क में आने वाले बच्चों में बीमारियां फैलने का खतरा बना है।
विज्ञापन
नगर परिषद अध्यक्ष कमलेंद्र अध्यक्ष के अनुसार खेल अधिकारी के कार्यालय के लिए जाने वाली सड़क के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू कर इसे पूरा करवाया जाएगा। कहा कि वार्ड नंबर दो में जो लोगों को परेशानी आ रही है उसका जल्द निवारण किया जाएगा।