फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Road in shambles for two years; villagers jolted by potholes.

Bilaspur News: दो साल से बदहाल सड़क, गड्ढों में हिचकोले खा रहे ग्रामीण

Fri, 25 Sep 2026 12:53 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Road in shambles for two years; villagers jolted by potholes.
खस्ताहाल बड़गांव-सुन्हाणी सड़क। संवाद
बड़गांव-सुन्हाणी संपर्क मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे, 1500 से अधिक लोगों को आवाजाही में परेशानी
विज्ञापन

ग्रामीणों ने विभाग से जल्द समाधान की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता की बड़गांव से सुन्हाणी वाया गटी-फटोह-खनेटी संपर्क सड़क पिछले करीब दो वर्षों से बदहाल है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से ग्रामीणों को पैदल चलने के साथ वाहनों में सफर करने में भी परेशानी हो रही है। सबसे अधिक दिक्कत दोपहिया वाहन चालकों को उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की खराब हालत के कारण कई दोपहिया वाहन चालक दुर्घटनाओं का शिकार हो चुके हैं।
ग्राम पंचायत बड़गांव के तहत खनेटी से फटोह-गटी तक करीब दो किलोमीटर सड़क लोक निर्माण विभाग के अधीन है। इस मार्ग से 1500 से अधिक लोगों को आवाजाही की सुविधा मिलती है। ग्रामीणों के अनुसार सड़क की हालत खराब होने से रोजाना आवाजाही प्रभावित हो रही है। आपात स्थिति में एंबुलेंस को गांव तक पहुंचाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने विभाग से प्राथमिकता के आधार पर सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीणों धनी राम, ख्याली राम, सोहन लाल, कर्म चंद, मदन लाल, रति राम, लेख राम, बलबीर सिंह, राजेश कुमार, प्रेम लाल और देव राज सहित अन्य लोगों ने कहा कि सड़क लंबे समय से खराब है। गड्ढों के कारण वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने विभाग से जल्द सड़क की हालत सुधारने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेसीबी उपलब्ध होते ही शुरू होगा काम
लोक निर्माण विभाग सब डिवीजन बरठीं के सहायक अभियंता सचिन नड्डा ने कहा कि सड़क की समस्या विभाग के संज्ञान में है। जेसीबी मशीन फिलहाल दूसरी सड़क पर काम कर रही है। मशीन उपलब्ध होते ही बड़गांव-सुन्हाणी संपर्क सड़क को जल्द दुरुस्त करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed