फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   road closed due to fourlane work

फोरलेन कार्य से सड़क बंद होने पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

Tue, 05 Oct 2021 11:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
road closed due to fourlane work
बिलासपुर। फोरलेन निर्माण कार्य के चलते नौणी पंचायत के पडगल गांव की सड़क बंद होने पर लोगों ने जमकर नारेबाजी की। लोगों को कहना है कि समस्या को लेकर विधायक ने कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया। मामले की जानकारी मिलने के बाद सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने बुधवार को मौके पर जाकर समस्याएं सुनने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों कमला धीमान, प्रेमलाल धीमान, रामचंद, पूनम सहित अन्यों ने बताया कि गांव को प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक़ योजना के तहत सड़क बनी है। लेकिन फोरलेन कार्य के चलते यह सड़क बंद हो गई है। बताया कि कुछ समय पहले फोरलेन निर्माण कंपनी के अधिकारियों ने यहां से रोड बनाने के लिए आश्वासन दिया था। लेकिन अब मना कर रहे हैं। प्रशासन से कई बार गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अभी तक आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क बंद होने के कारण मुख्य सड़क तक पहुंचने के लिए 5 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ रहा है। बता दें कि इस गांव में दस परिवार रहते है। ऐसे में यहां पर प्राकृतिक जल स्त्रोत भी फोरलेन कार्य के चलते बंद हो गए हैं। मिट्टी और धूल की वजह से स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है। फोरलेन कंपनी से कई बार मांग की कि प्रतिदिन पानी का छिड़काव किया जाए। लेकिन पानी का छिड़काव नहीं हो पाया। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि समस्याओं का जल्द समाधान करे। सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने बताया कि समस्या ध्यान में आ गई है। बुधवार को स्वयं मौके पर जाकर ग्रामीणों से बात करेंगे। अधिकारियों को भी मौके पर बुलाकर समस्याओं को हल करने के निर्देश देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed