फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   road

अधिकारी अपने हाथ खींचकर एक-दूसरे को सौंप रहे जिम्मेवारी

Sat, 11 Jan 2020 11:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
road
बिलासपुर। कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन निर्माण के दौरान भूमि अधिग्रहण प्लान का रिकॉर्ड पढ़ने योग्य न होने पर उसकी दुरुस्ती के आदेश अब तहसीलदार को दिए गए हैं। जबकि पहले इस मामले में एसडीएम ने उपायुक्त को पूरी रिपोर्ट तैयार कर दी है जिस पर कार्रवाई करने के जगह उल्टा एसडीएम को ही मामले पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं लेकिन एसडीएम ने भी अपना पल्लू झाड़ते हुए इस संबंध में तहसीलदार को कार्रवाई करने के आदेश दिए। एक के बाद एक अधिकारी द्वारा एक-दूसरे को कार्रवाई के आदेश देने से सरकारी अमले की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। सवाल है कि आखिर क्यों अधिकारी एक-दूसरे को कार्रवाई करने के आदेश दे रहे हैं?
विज्ञापन

खबर की पुष्टि पत्र संख्या एसडब्ल्यूजी-एसएनडी-एसडीके (रोड़स/ फोरलेन) -95/ 2018 - 5253 दिनांक 13-1-2020 से हुई है।
कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन निर्माण में अधिग्रहित की गई भूमि का रिकॉर्ड पढ़ने योग्य न होने पर अब एसडीएम श्री नयना देवी जी स्थित स्वारघाट ने तहसीलदार श्रीनयना देवी जी स्थित स्वारघाट को अपने स्तर पर कार्रवाई करने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने अपने आदेशों में साफ कर दिया है कि जिन सात मुहालों का रिकॉर्ड पढ़ने योग्य नहीं है उन मुहालों का पुन: निर्माण तहसीलदार अब अपने स्तर पर करना सुनिश्चित करें तथा तहसीलदार द्वारा की गई कार्रवाई से एसडीएम कार्यालय को भी रिपोर्ट भेजें।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन निर्माण में एनएचएआई के तहसीलदार भूमि अधिग्रहण की विशेष इकाई मुख्यालय बिलासपुर ने घटिया कागज की गुणवत्ता पर इंतकालों को स्कैन कर इंतकाल दर्ज कर दिए जिस पर स्याही फैलाव के कारण रिकॉर्ड पढ़ने योग्य नहीं रहा तथा राजस्व का यह रिकॉर्ड मोड़ने मात्र से फटना शुरू हो गया है। इसके कारण रिकॉर्ड पढ़ने योग्य न होने पर मौके पर निशानदेही का कार्य पूरा नहीं हुआ। इस बारे में एसडीएम श्री नयना देवी जी स्थित स्वारघाट ने 14 अक्तूबर 2019 को उपायुक्त जिला बिलासपुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया तथा उसके बाद उन सभी मुहालों की सूची भी डीसी बिलासपुर को सौंप दी। उसके बाद डीसी बिलासपुर ने एसडीएम श्री नयना देवी जी को अपने स्तर पर कार्रवाई करने के आदेश जारी कर दिए जिनकी अनुपालना करते हुए अब एसडीएम ने तहसीलदार को अपने स्तर पर कार्रवाई करने के आदेश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, फोरलेन विस्थापित एवं प्रभावित समिति के उपप्रधान अशोक कुमार और महासचिव पूर्व सैनिक मदन लाल शर्मा ने कहा कि आखिर ऐसा क्या है कि बड़े अधिकारी कार्रवाई करने से पीछे हट कर अपने से छोटे अधिकारियों को कार्रवाई के आदेश कर रहे है? उन्होंने सीएम से हस्तक्षेप करने की भी अपील की है।
....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed