{"_id":"5e0a26128ebc3e87c300c059","slug":"road-bilaspur-news-sml3194198190","type":"story","status":"publish","title_hn":"घंडालवीं-भरड़वाण जीप योग्य सड़क का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घंडालवीं-भरड़वाण जीप योग्य सड़क का लोकार्पण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं विधायक राजेंद्र गर्ग ने घंडालवीं-भरड़वाण जीप योग्य सड़क का लोकार्पण सोमवार को किया। उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण होने से लोगों की लंबित मांग को पूरा किया गया है। इस सड़क से लगभग 300 परिवार लाभान्वित होंगे।
गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सेवा और सुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। जिसके कारण मुख्यमंत्री ने दो सालों में ही आम लोगों के दिलों में विश्वास कायम किया है। जयराम सरकार ने समाज के प्रत्येक वर्ग को लाभान्वित करने के लिए कई लाभकारी योजनाएं चला रखी हैं। जिसका लोगों को लाभ मिल रहा है। लोगों के घरों तक एंबुलेंस पहुंच जाएगी। विधायक ने कहा कि सड़क निर्माण में लोगों का भी काफी सहयोग रहा है। सड़क को जीप योग्य निकालने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से बजट की मांग की थी। मुख्यमंत्री ने तीन लाख रुपये का बजट इस सड़क के लिए स्वीकृत कर लोगों को सौगात दी है। जिसके कारण आज यह सड़क जीप योग्य बन गई है। इसके लिए विधायक ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार जताया। उन्होंने सड़क के लिए दो लाख रुपये अतिरिक्त देने का एलान किया।
गर्ग ने कहा कि घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के हर गांव को बेहतर सड़क सुविधा देने के लिए कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर राजेश सिंह ठाकुर, नवीन शर्मा, लाल सिंह चौहान, कश्मीर सिंह चौहान, ज्ञान चंद, बलदेव चौहान, दुनी चंद, पृथी सिंह, चमन शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।