फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   road accident

कार और पिकअप में टक्कर, दो बच्चों समेत 5 घायल

Mon, 05 Apr 2021 11:04 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
road accident
बरमाणा (बिलासपुर)। बरमाणा थाना के अंतर्गत शिमला-मंडी नेशनल हाईवे पर दगसेच के पास कार और पिकअप में टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने कार चालक के विरुद्ध लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मिली जानकारी अनुसार रविवार रात को शिमला-मंडी नेशनल हाईवे पर दगसेच के पास नम्होल की तरफ आ रही पिकअप और शिमला की तरफ से आ रही कार में टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार दो बच्चों समेत 5 लोग घायल हो गए। घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से 3 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। जबकि 2 बच्चों को आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। बच्चों को आईजीएमसी में जरूरी टेस्ट करवाने और उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने कार चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी दिवाकर शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed