फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   road accident

हादसे का सबब बन रही उखड़ रही सड़क की बजरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 01:17 AM IST
विज्ञापन
road accident
खजुरिया / बिलासपुर। खजुरिया बेगमाबाद सड़क के मरम्मत का कार्य अब तक पूरा नहीं हुआ है। हालांकि कई जगहों से यह दोबारा उखड़ने लगी है। इससे बजरी सड़क पर बिखरने लगी है जिसके चलते रोजाना बाइक सवार हादसे का शिकार हो रहे हैं। लोगों का आरोप है कि मरम्मत कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने ठेकेदार पर कार्रवाई के साथ मरम्मत कार्य ठीक से कराने की प्रशासन से मांग की है।
विज्ञापन

राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख के आदेश पर लोक निर्माण विभाग ने बेगमाबाद से खजुरिया जाने वाली रोड का निर्माण पिछले साल ही किया था। सड़क कुछ ही दिनों के बाद जगह-जगह से टूटने लगी। क्षेत्र के लोगों ने फिर राज्यमंत्री से सड़क मरम्मत की मांग की। इसके बाद ठेकेदार ने बेगमाबाद से खजुरिया के लिए सड़क की मरम्मत शुरू की। मगर इटंगा बैरमनगर तक ही सड़क की मरम्मत हो सकी। इसके बाद ठेकेदार ने मरम्मत कार्य बंद कर दिया। लोगों का कहना है कि मरम्मत के चंद दिनों बाद ही सड़क पूरी तरह से उखड़ने लगी। सड़क की बजरी भी रोड पर फैल गई। इसके चलते अब बाइक चालक यहां फिसल रहे हैं। दुर्घटनाएं हो रहीं हैं। लोगों ने मरम्मत के दौरान घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाया है। उन्होंने प्रशासन से ठेकेदार के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग भी की है। ग्राम खजुरिया निवासी किसान नेता बलवीर सिंह गंगवार, पप्पू दिवाकर, मुन्ना लाल दिबाकर, सुरेंद्र गंगवार, बिजेंद्र गंगवार आदि ने मामले की जांच कर सड़क की पुन: मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed