फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Ritesh became the winner among boys and Divitika among girls.

Bilaspur News: लड़कों में रितेश तो लड़कियों में दिवितिका बनीं विजेता

Sun, 19 May 2024 11:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Ritesh became the winner among boys and Divitika among girls.
- डीएवी स्कूल में हुई जिला स्तरीय अंडर-17 ओपन चैस स्पर्धा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शतरंज एसोसिएशन की ओर से रविवार को जिला स्तरीय अंडर-17 ओपन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन डीएवी स्कूल में किया गया। प्रतियोगिता में 19 लड़कों और लड़कियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में लड़कों के वर्ग में रितेश भारद्वाज ने पहला और कुशाग्र चंदेल ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, लड़कियों के वर्ग में दिवितिका ने पहला और वंशिका ठाकुर ने दूसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में विजेताओं को पदक और प्रमाणपत्र वितरित किए गए। हिमाचल प्रदेश राज्य शतरंज संघ के उपाध्यक्ष जसबीर ठाकुर ने बताया कि प्रत्येक श्रेणी के दो खिलाड़ियों का चयन 8 और 9 जून को कांगड़ा में होने वाली राज्य स्तरीय अंडर-17 शतंरज प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष प्रकाश चंद आचार्य ने किया। उन्होंने कहा कि शतरंज एक व्यक्तिगत खेल है। इसमें युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। यह एक प्रमाणित अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल है। इसमें बुद्धि कौशल से खिलाड़ी उच्च स्तर को हासिल कर सकते हैं। इस खेल से जुड़ने से बच्चों के बौद्धिक विकास में गुणात्मक सुधार आता है। इस अवसर पर जिला शतरंज संघ के कोषाध्यक्ष शिवपाल गर्ग आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed