फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Reviewed the preparations for the Shardiya Navratri

एसडीएम ने किया मां नैना मंदिर का निरीक्षण, नवरात्र की तैयारियां जांची

Thu, 01 Oct 2020 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Reviewed the preparations for the Shardiya Navratri
बिलासपुर। प्रदेश के विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी मंदिर में 17 अक्तूबर से अश्विन मास के शारदीय नवरात्र शुरू हो रहे हैं। इसे लेकर वीरवार को मंदिर न्यास के अध्यक्ष एसडीएम सुभाष गौतम ने मंदिर का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

कोविड-19 के चलते मंदिर में श्रद्धालुओं को दी जा रही सुविधाओं का भी निरीक्षण किया और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सुभाष गौतम ने बताया कि 17 से 26 अक्तूबर तक माता के पावन शारदीय नवरात्र मनाए जा रहे हैं। इसे लेकर मंदिर प्रशासन पूरी तरह से सजग है और नवरात्रों में श्रद्धालुओं को व्यापक सुविधाएं मिलें, इसे लेकर मंदिर न्यास ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वीरवार को मंदिर न्यास की अहम बैठक में मंदिर न्यासियों के साथ मेला के दौरान प्रदान की जाने वाली व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। कोविड-19 के चलते श्रद्धालुओं को माताजी के दर्शनार्थ भेजा जाना है और अन्य व्यवस्थाओं पर भी विचार विमर्श किया गया। सुभाष गौतम ने कहा कि मंदिर न्यास का उद्देश्य दूसरे प्रदेशों से आने वाले श्रद्धालुओं को हर तरह की सुविधाएं पर उपलब्ध करवाना है और मंदिर न्यास समय-समय पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक कदम उठाता रहा है। उन्होंने कहा कि मंदिर न्यास इस पावन नगरी को स्वच्छता की दृष्टि से भी अग्रिम बनाए रखना चाहता है, ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को इस तीर्थ स्थल पर एक स्वच्छ वातावरण मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed