फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Review first place in speech competition

Bilaspur News: भाषण प्रतियोगिता में समीक्षा पहले स्थान पर

Tue, 21 Jan 2025 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Review first place in speech competition
बिलासपुर के बलोह स्कूल में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता में विजेता विद्
बलोह स्कूल में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य दिवस आयोजित
विज्ञापन


किशोर शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रहें : कमल
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बलोह में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य कामराज सेठी ने की।
इस दौरान भाषण प्रतियोगिता भी कराई गई। इसमें समीक्षा ठाकुर पहले, रोहित कुमार दूसरे और अर्णव खारियाल तीसरे स्थान पर रहे। स्वास्थ्य शिक्षक कमल कुमार ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य किशोर-किशोरियों को रोगों के बारे में जागरूक करना है। किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम में 10 से 19 साल तक की आयु के किशोर-किशोरियों को शामिल किया गया है। इसमें सभी युवाओं को पोषण, मानसिक स्वास्थ्य, चोट एवं हिंसा, प्रजनन स्वास्थ्य, नशा, रक्त अल्पता और गैर संचारी रोगों पर विस्तृत जानकारी दी जाती है। सभी किशोर किशोरियों को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए। ताकि वह अपनी पूरी ऊर्जा का सही प्रयोग कर सके।

स्वास्थ्य शिक्षक ने कहा कि कुछ समय से युवा बच्चे नशे की चपेट में आ रहे हैं। इससे वह परिवार और समाज के लिए एक चिंता का विषय बन गए हैं। नशा चाहे किसी भी प्रकार का हो शरीर के लिए घातक है। उन्होंने बच्चों को बताया कि वह बाहर से किसी भी प्रकार का भोजन न खाएं। यह शरीर में वजन बढ़ना, मोटापा, गैर संचारी रोग जैसे मधुमेह, रक्तचाप, कैंसर आदि को जन्म देता है, जिसकी शुरुआत किशोरावस्था से ही होने लगती है। उन्होंने बताया कि युवा 14416 टोल फ्री नंबर पर मानसिक रोगों से छुटकारा पाने के लिए जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर स्वास्थ्य महिला कार्यकर्ता सरीता देवी और रचना आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed