फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Retired employees demand pension payments.

Bilaspur News: सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने उठाई पेंशन देने की मांग

Fri, 25 Sep 2026 12:52 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Retired employees demand pension payments.
मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते नयना देवी जी मंदिर सेवानिवृत्त कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य।
मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से मिले श्री नयना देवी जी मंदिर न्यास के सेवानिवृत्त कर्मचारी
विज्ञापन

बाबा बालक नाथ मंदिर की तर्ज पर लाभ देने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। मंदिर न्यास श्री नयना देवी जी सेवानिवृत्त कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मंदिर न्यास के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध की तर्ज पर पेंशन, गुजारा भत्ता और कर्मचारी कल्याण निधि का लाभ देने की मांग उठाई। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने मांगों को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
एसोसिएशन पदाधिकारियों ने बताया कि मंदिर न्यास में कर्मचारियों ने 30 से 40 वर्ष तक सेवाएं दी हैं। सेवानिवृत्ति के बाद करीब एक वर्ष से पेंशन, गुजारा भत्ता और कर्मचारी कल्याण निधि से संबंधित मांगें लंबित हैं। उन्होंने सरकार से इन मांगों पर जल्द निर्णय लेकर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को राहत देने का आग्रह किया।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त प्राचार्य एवं मुख्य परामर्शदाता डॉ. नरोत्तम दत्त शर्मा ने कर्मचारियों का पक्ष मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि मंदिर न्यास में लंबे समय तक सेवाएं देने वाले कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद सम्मानजनक जीवन-यापन के लिए आर्थिक सुरक्षा मिलना जरूरी है। महासचिव महेंद्र सिंह ठाकुर ने पेंशन, गुजारा भत्ता और कर्मचारी कल्याण निधि समेत अन्य लंबित मांगों को प्रमुखता से उठाया। एसोसिएशन अध्यक्ष रमन कुमार शर्मा ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का प्रतिनिधिमंडल को समय देने और मांगों को गंभीरता से सुनने के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि सरकार के सकारात्मक आश्वासन से सेवानिवृत्त कर्मचारियों में उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को हिमाचली शॉल, टोपी और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। प्रतिनिधिमंडल में सदा राम शर्मा, बीरेंद्र सिंह पठानिया, कमल सिंह चंदेल, वीरी सिंह कैथ, लेख राम कौंडल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed