{"_id":"6676c4135b7908a657017e3e","slug":"residents-of-shiva-kailash-hymn-echoed-in-karnataka-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-119203-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: कर्नाटक में गूंजा शिव कैलाशो के वासी भजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: कर्नाटक में गूंजा शिव कैलाशो के वासी भजन
विज्ञापन
-हिमाचल के कलाकारों ने नाटी डालकर दी समृद्ध परंपरा की प्रस्तुति
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कर्नाटक के बेंगलुरु के राजभवन में दस राज्यों की संस्कृति के आदान प्रदान के उद्देश्य से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजन में हिमाचली इन बेंगलुरु टीम ने मुख्य भूमिका निभाई। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के पारंपरिक भजन शिव कैलाशो के वासी भजन गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और माहौल को शिवमय बनाया।
14 लोगों की टीम ने नाटी डालकर हिमाचल प्रदेश की समृद्ध परंपरा के हस्ताक्षर किए। इस दौरान समृद्ध राज्य हिमाचल पर लिखा गया इतिहास और कविता भी उपस्थित लोगों को सुनाकर मंत्रमुग्ध किया। हिमाचल की संस्कृति से ओतप्रोत इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे कर्नाटक के राज्यपाल ने खूब आनंद उठाया। इस भव्य आयोजन की मेजबानी कर्नाटक के राज्यपाल द्वारा की गई थी। राज्यपाल ने इस तरह के सांस्कृतिक सहयोग को भविष्य में भी जारी रखने का आश्वासन दिया। समारोह के उपरांत एक शानदार रात्रि भोज का आयोजन भी किया गया। इसमें मेहमानों को बेहतरीन आतिथ्य का अनुभव हुआ। इस आयोजन में विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित किया गया। इससे सभी उपस्थित लोगों को एकता और सहयोग का संदेश मिला। यह कार्यक्रम सभी के लिए एक यादगार अनुभव रहा और सभी प्रतिभागियों ने इसकी सराहना की। हिमाचली इन बेंगलुरु टीम के सदस्यों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन भविष्य में भी होते रहेंगे। इससे राज्यों के बीच सांस्कृतिक एकता और सहयोग को और बढ़ावा मिलेगा।