फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   reservation for vaccination slot

एक से पांच मिनट में वैक्सीन का स्लॉट हुआ फुल

Sat, 22 May 2021 11:13 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
reservation for vaccination slot
बिलासपुर। जिले में 18 से 44 वर्ष की आयु तक के लोगों को 12 सेंटरों पर वैक्सीन लगेगी। 17 और 20 मई को वैक्सीन लग चुकी है। अब 24, 27 और 31 मई को वैक्सीन लगनी है। 24 मई के वैक्सीनेशन के लिए शनिवार को 1 बजे स्लॉट खुला। पीएचसी रौड़ा में एक मिनट में ही स्लॉट फुल हो गया। एमओएच डॉ. परविंद्र ने बताया कि रौड़ा के अलावा कई अन्य केंद्रों पर भी पांच मिनट में स्लॉट फुल हो गया। दूरदराज के एक-दो केंद्रों में स्लॉट फुल होने में करीब 15 से 20 मिनट लगे।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डॉक्टर प्रकाश दड़ोच ने बताया कि अभी 45 साल से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। 18 से 44 साल की आयु के लोगों के लिए कोविड-19 टीकाकरण हेतु पहले कोविन पोर्टल पर पंजीकरण करवाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि आरोग्य सेतु ऐप या कोविन ऐप के माध्यम से टीकाकरण का स्थान चुनकर पंजीकरण करवाकर ही निर्धारित स्थान पर टीका लगेगा। 18 से 44 साल तक की आयु के लोगों को बिना रजिस्ट्रेशन के टीका नहीं लगेगा। उन्हें अपना स्लॉट भी बुक करवाना होगा, तभी टीका लगेगा। उन्होंने बताया कि टीकाकरण केंद्र में एक दिन मेें 100 लोगों का ही टीकाकरण होगा।
विज्ञापन

24, 27 और 31 मई को 18 से 44 साल की आयु के लोगों को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल बिलासपुर, नागरिक चिकित्सालय मार्कंडेय, घवांडल, घुमारवीं व बरठीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंजगाईं, झंडूता, तलाई, भराड़ी, हरलोग और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाखड़ा व कुठेड़ा में 12 स्थानों पर टीके लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed