{"_id":"6170484988902a40f1220d35","slug":"research-being-done-on-200-anonymous-freedom-fighters-bilaspur-news-sml387846670","type":"story","status":"publish","title_hn":"200 गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों पर किया जा रहा शोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
200 गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों पर किया जा रहा शोध
विज्ञापन
बिलासपुर में स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में जानकारी एकत्रित करते शोध हिमाचल समिति के शोधार्थ?
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश समिति के रिसर्च स्कॉलर 200 स्वतंत्रता सेनानियों पर शोध कर रहे हैं। बिलासपुर और हमीरपुर जिले के स्वतंत्रता सेनानियों के घर जाकर शोधार्थी शोध कर रहे हैं।
हिमाचल प्रदेश समिति का यह इंटर्नशिप प्रोग्राम 10 अक्तूबर से शुरू हो चुका है। इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला, हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर, केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला, कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर, नौणी विश्वविद्यालय और प्रदेश भर के निजी विश्वविद्यालय से 75 शोधार्थी भाग ले रहे हैं।
शोध प्रांत संयोजक सुयश पवार ने बताया कि शोधार्थी हमीरपुर और बिलासपुर जिले के 200 स्वतंत्रता सेनानियों के घर तक जा चुके हैं। रिसर्च स्कॉलर इंटर्नशिप प्रोग्राम का उद्देश्य प्रदेश भर के आजादी के महानायक जो गुमनाम हैं उनके गौरवशाली इतिहास, बलिदान, गौरवगाथा से वर्तमान और भविष्य पीढ़ी को अवगत करवाना है। उनके जीवन से लोग प्रेरणा ले सकेंगे। यह अभियान 24 अक्तूबर तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन
इसके बाद एकत्रित जानकारी को पुस्तक के रूप में प्रकाशित किया जाएगा। पवार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय को हमीरपुर जिला और बिलासपुर जिला में शोध की जिम्मेवारी सौंपी गई है।