{"_id":"679786aeaf86497c4506398e","slug":"republic-day-celebrations-were-celebrated-with-great-pomp-across-the-district-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-130975-2025-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: जिले भर में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: जिले भर में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह
Mon, 27 Jan 2025 11:41 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 27 Jan 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
-झंडे के सम्मान में सलामी देकर सभी को देश प्रेम के लिए किया प्रेरित
-देशभक्ति गीत, बिलासपुरी नृत्य, समूह गान सहित अन्य कार्यक्रम किए प्रस्तुत
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले के स्कूलों, ग्राम पंचायतों, कोर्ट परिसर और अन्य स्थानों पर 76 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने परेड की और झंडा फहराया। झंडे के सम्मान में सलामी देकर सभी को देश प्रेम और सद्भावना के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, बिलासपुरी नृत्य, एकल गान, समूह गान और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
जुखाला। सदर के गांव साई ब्राह्मण में डाक घर साई खारसी में नेहरू युवा केंद्र बिलासपुर के सौजन्य से तिरंगा झंडा फहराया गया। सीमा ठाकुर, हर्षिता शर्मा, इशिता शर्मा, कर्तव्य शर्मा, कुनाल, पूजा आदि उपस्थित रहे। डाइट जुखाला में डॉ. नीलम शर्मा की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस मनाया गया। हिंदी प्रवक्ता राकेश ठाकुर ने ध्वज फहराया। रजनीश कुमारी ने लोकतांत्रिक मूल्यों को सहेजने के बारे में अपने विचार प्रस्तुत किए।
बरठीं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बलोह में गणतंत्र दिवस समारोह में सेवानिवृत कर्नल राजेंद्र सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि ने राष्ट्र ध्वज फहरयाा। इस अवसर पर विशेष अतिथि प्रदेशाध्यक्ष वैटरन कैप्टन बालक राम शर्मा, प्रधानाचार्य कामराज सेठी, महेंद्र सिंह परिहार, अध्यक्ष सूबेदार राजकुमार पटियाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
शाहतलाई। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तलाई में प्रधानाचार्य राजकुमार डोगरा ने ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस मनाया। एनसीसी कैडेट्स ने मार्च पास्ट कर प्रधानाचार्य को सलामी दी।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दयोथ में मुकेश कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि ने अपनी स्वैच्छिक निधि से 5100 रुपये का अनुदान किया।
घुमारवीं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र पाठशाला घुमारवीं में एसडीएम गौरव चौधरी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी और स्काउट एंड गाइड के विद्यार्थियों से प्रस्तुत मार्च पास्ट की सलामी ली। समारोह के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया गया।
भारतीय राजदूतावास बहरीन में गए हिमाचली सांस्कृतिक दल ने गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर भारतीय राजदूत विनोद के जैकब ने ध्वजारोहण किया और भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का संदेश पढ़ कर सभी को बधाई दी।
क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर ने जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस के अवसर पर रोड सेफ्टी स्टॉल लगाकर सड़क सुरक्षा से संबंधित मुद्रित सामग्री वितरित की।
ग्लोरी पब्लिक स्कूल बिलासपुर में निदेशक ब्रिगेडियर जे एस वर्मा (विशिष्ट सेवा मेडल) मुख्यतिथि के रूप में शिरकत हुए। मुख्यातिथि ने झंडा फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की।
राधा कृष्णा पब्लिक स्कूल घंडालवीं में बच्चों ने देशभक्ति कविताएं और गाने प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य सुनील ठाकुर ने भारत के संविधान के बारे में जानकारी दी और संविधान का पालन करने का संदेश बच्चों को दिया।
डीएवी पब्लिक स्कूल बरमाणा में प्रधानाचार्य सुनील गांगटा की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस मनाया गया। उन्होंने झंडा फहराकर सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
कविता प्रतियोगिता में दृष्टि शर्मा पहले, सरिता शर्मा दूसरे स्थान पर रही। भाषण प्रतियोगिता में मोनिका पहले, देव ठाकुर दूसरे और अपर्णा शेल तीसरे स्थान पर रहे। समूह गान में ओम कला क्लब पहले स्थान पर रहे। कुर्सी दौड़ में रीना शर्मा पहले स्थान पर रही। इस अवसर पर
इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग प्रोग्राम प्रस्तुत किए गए। मुख्यातिथि ने हिमाचल के यंग अचीवर अवार्ड से सम्मानित अल्फा पब्लिक स्कूल के एमडी ठाकुर दास शर्मा, खरोटा निवासी पुनीत शर्मा को ईमानदारी के कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
बहरीन से जानकारी देते हुए सांस्कृतिक दल के डॉ. सुरेश शर्मा और सारेगामापा संगीत अकादमी नादौन के अजय डोगरा ने बताया कि यह देश भक्ति के तराने गाना और सभी भारतीय राज्यों के लोगों से मिलना का एक चिरस्मरणीय अवसर था। इस दल में यशविंद्र ठाकुर, विनोद खाबला, डॉ. हेम राज चंदेल, डॉ. सुरेश शर्मा, गीता भारद्वाज, हरिदत्त भारद्वाज, दिवाकर शर्मा, राजेश वर्मा आरवी शामिल हैं।