{"_id":"6011991d8ebc3e56974e696e","slug":"republic-day-celebration-in-bilaspur-bilaspur-news-sml358983947","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में धूमधाम से मनाया 72वां गणतंत्र दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में धूमधाम से मनाया 72वां गणतंत्र दिवस
विज्ञापन
बिलासपुर में गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतक कार्यक्रम पेश करतीं बालिकाएं।
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। 72वें गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र पाठशाला बिलासपुर के खेल मैदान में हुआ। सामाजिक, न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने ध्वजारोहण कर भव्य मार्चपास्ट की सलामी ली। उन्होंने चंगर स्थित शहीद स्मारक में श्रद्धासुमन अर्पित कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। जिले के अन्य क्षेत्रों में भी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।
वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश दड़ोच, आदेशक पांचवीं वाहिनी भीम सिंह जम्वाल, एमएस डॉ. नरेंद्र कुमार, प्रभारी डीडीएमए रितेश कुमार और कोरोना वैक्सीनेशन के शुभारंभ पर जिले में प्रथम टीका लगवाने के अनंतराम वर्मा को सम्मानित किया गया। वहीं पूर्ण राज्यत्व के स्वर्णिम जयंती के अवसर पर जिला बिलासपुर की दीवारों पर बिलासपुर की कला, संस्कृति और एतिहासिक धरोहर को चित्रित करने के लिए सचिव रेडक्रॉस अमित कुमार, विजय कुमार उपाध्याय, मधुबाला, शशि, आरिव, मुस्कान, मिजवा, शिवांश चंदेल, अंशुल धीमान को भी मुख्यातिथि ने सम्मानित किया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश बिलासपुर राकेश कुमार चौधरी ने न्यायिक परिसर बिलासपुर में ध्वजारोहण किया और सलामी ली। उन्होंने देश की आजादी के लिए कुर्बानियां देने वाले वीर शहीदों को याद करके उन्हें नमन किया।
झंडूता में 72वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। एसडीएम विकास शर्मा ने ध्वजारोहण कर क्षेत्रवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों और देश की आजादी के लिए अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को याद किया। इस अवसर पर पुलिस जवानों, एनएसएस स्वयंसेवकों ने भव्य मार्चपास्ट किया। स्कूली बच्चों, महिला मंडलों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। वहीं नेहरू युवा केंद्र बिलासपुर के सौजन्य से 72वें गणतंत्र दिवस पर बडोली देवी युवक मंडल री रड़ोह ने बड़गांव पंचायत में कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें प्रधान निक्कू राम और उपप्रधान रमेश कुमार मुख्य अतिथि रहे। इसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गईं। भाषण और लोकगीत प्रतियोगिता करवाई गईं।
विज्ञापन
घुमारवीं विकास खंड के अंतर्गत पंतेहड़ा पंचायत में 72वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। पंतेहड़ा के जानेमाने स्वतंत्रता सेनानी बुद्धि राम ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर नवनिर्वाचित प्रधान नीरज कुमार, उपप्रधान राकेश कुमार, पदमावती, सुमना देवी, कमला देवी, लीला देवी, रविंद्र कुमार, सोमा देवी, चंपा देवी, प्रवीण, रमन, नितिन, दीपक, रमेश, संजीव, लेखराम, विनोद, लकी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
बरठीं
विकास खंड झंडूता के तहत ग्राम पंचायत सुन्हाणी में पंचायत के लगभग 100 युवाओं को सेना में जाने के लिए निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान कर रहे महेंद्र सिंह व विकास चौधरी को 26 जनवरी पर पंचायत ने स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया गया। पंचायत सचिव राजेंद्र सिंह ने तिरंगा झंडा फहराया।

बिलासपुर में कार्यक्रम के दौरान मुख्यातथ सरवीन चौधरी मार्चपास्ट की सलामी लेते हुए।- फोटो : BILASPUR