{"_id":"603696fe8ebc3ee9771a7e53","slug":"repe-accuised-arrested-bilaspur-news-sml362164529","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, व्यक्ति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, व्यक्ति गिरफ्तार
विज्ञापन
बिलासपुर। बिलासपुर सदर थाना के अंतर्गत एक व्यक्ति को 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने नाबालिग बच्ची की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। छानबीन की जा रही है।
मिली जानकारी अनुसार सदर पुलिस थाना में नाबालिग बच्चीकी मां ने शिकायत दर्ज करवाई है। कहा कि 23 फरवरी को करीब सवा आठ बजे वह घर पर खाना बना रही थी। खाना खाने के लिए बच्चों को बुलाने के लिए उनके कमरे में गई तो बेटे ने बताया कि दीदी शौच के लिए गई है। जब शौचालय में तलाश किया तो वह बच्ची वहां नहीं थी। इस संबंध में परिवार के अन्य सदस्यों को बताया। थोड़ी देर के बाद बच्ची पड़ोसी दिनेश के घर से आती हुई दिखाई दी। बच्ची ने अपनी मां को बताया कि दिनेश कुमार उसे जबरदस्ती शौचालय से उठाकर ले गया। उसने बताया कि दिनेश ने उसे किसी को भी कुछ नहीं बताने की धमकी दी। तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवा लिया है। पुलिस ने पोस्को एक्ट और आईपीसी की धारा 376, 363 व 506 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
एएसपी अमित शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।