फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Repair work was done a week ago, it got destroyed due to rain

Bilaspur News: एक सप्ताह पहले हुआ मरम्मत कार्य, एक बारिश से हुआ ध्वस्त

Fri, 04 Jul 2025 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 04 Jul 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Repair work was done a week ago, it got destroyed due to rain
घुमारवीं के इंदिरा वार्ड में उखड़ा मरम्मत कार्य। संवाद
घुमारवीं के इंदिरा वार्ड में मरम्मत कार्य की गुणवत्ता पर उठे सवाल
विज्ञापन

लोगों का कहना, मामले में हो उचित कार्रवाई, दोबारा हो मरम्मत कार्य

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं के वार्ड नंबर-2 इंदिरा की ओल्ड कैंटीन गली में हाल ही में किया गया रास्ते की टाइल्स का मरम्मत कार्य एक ही बारिश में ध्वस्त हो गया है। यह कार्य एक सप्ताह भी टिक नहीं पाया, जिससे नगर परिषद की कार्यप्रणाली और ठेकेदार द्वारा किए गए कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार पिछले सप्ताह नगर परिषद द्वारा इस संपर्क मार्ग की मरम्मत के लिए एक ठेकेदार को कार्य सौंपा गया था। इस मार्ग पर पहले से बिछाई गई टाइलें कई स्थानों से उखड़ चुकी थीं और स्थिति बेहद खराब थीं। ठेकेदार द्वारा मरम्मत कार्य प्रारंभ तो किया गया, परंतु कार्य में गुणवत्ता का पूर्ण अभाव स्पष्ट रूप से देखा गया। स्थानीय लोगों के अनुसार जिस दिन यह कार्य शुरू किया गया, उस दिन मौके पर भेजे गए मिस्त्री न तो पर्याप्त रेत-बजरी लेकर आए थे और न ही अन्य जरूरी सामग्री उपलब्ध थी। जैसे-तैसे मांग कर या आसपास से इकट्ठा कर उन्होंने मरम्मत का कार्य किया। यहां तक कि पुरानी, टूटी हुई टाइल्स को ही दोबारा लगाकर काम पूरा करने का प्रयास किया गया। बारिश के आते ही यह घटिया कार्य उजागर हो गया। कई स्थानों पर टाइलें बैठ गई हैं और कई जगहों से उखड़ चुकी हैं। इससे न केवल लोगों को आवागमन में कठिनाई हो रही है, बल्कि यह भी स्पष्ट हो गया है कि मरम्मत कार्य केवल औपचारिकता पूरी करने के लिए किया गया था। स्थानीय निवासी इससे आक्रोशित हैं और नगर परिषद से जवाब मांग रहे हैं। उनका कहना है कि अगर ठेकेदार को काम सौंपा गया था तो नगर परिषद की जिम्मेदारी बनती है कि वह कार्य की निगरानी करती और गुणवत्तापूर्ण सामग्री तथा कार्य सुनिश्चित करती। लोगों ने मांग की है कि ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई की जाए और कार्य को दोबारा सही तरीके से करवाया जाए।
विज्ञापन

कोट
अभी इस सारे कार्य का निरीक्षण होना बाकी है, लेकिन अब पहले इस सारे मामले की जांच की जाएगी और जहां भी कार्य गुणवत्तापूर्वक नहीं होगा, वहां ठेकेदार से फिर से काम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेमचंद वर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद घुमारवीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed