फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Religious conversion case: Hindu organizations hold rally, submit memorandum to DC.

धर्मांतरण मामला : हिंदू संगठनों ने निकाली रैली, डीसी को सौंपा ज्ञापन

Tue, 09 Jun 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Religious conversion case: Hindu organizations hold rally, submit memorandum to DC.
प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने की जांच की मांग
विज्ञापन

शिव मंदिर में प्रचार को लेकर बढ़ा था विवाद,कहासुनी के बाद पुलिस को देनी पड़ी थी सूचना



संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले की हवाण पंचायत में कथित धर्मांतरण गतिविधियों को लेकर विवाद गहरा गया है। हिंदू संगठनों और स्थानीय ग्रामीणों ने मंगलवार को उपायुक्त बिलासपुर को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि क्षेत्र में आर्थिक प्रलोभन देकर हिंदुओं का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। इससे पहले रैली भी निकाली।
संगठनों ने इसके विरोध में शहीद स्मारक से डीसी कार्यालय तक रैली निकाली। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई। संगठनों ने मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में कहा है कि उपमंडल घुमारवीं की हवाण पंचायत में कुछ लोग गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पैसे, नौकरी, वाहन, बेहतर इलाज जैसी सुविधाओं का लालच देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन

संगठनों का दावा है कि गांव के कुछ परिवार पहले ही धर्म परिवर्तन कर चुके हैं और अब वे क्षेत्र में ईसाई मत के प्रचार-प्रसार में सक्रिय हैं। ज्ञापन के अनुसार हाल ही में हवाण स्थित शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की मौजूदगी के दौरान ईसाई मत के प्रचार का प्रयास किया गया, जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया। विरोध के बाद दोनों पक्षों में तीखी कहासुनी हुई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति को संभालने के लिए स्थानीय लोगों को बीच-बचाव करना पड़ा, बाद में पुलिस को भी सूचना दी गई। हिंदू संगठनों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों से क्षेत्र में धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं और सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने का खतरा पैदा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में प्रशासन से जिले में चल रही कथित धर्मांतरण गतिविधियों की व्यापक जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की गई है। संगठनों ने कहा कि वे किसी धर्म विशेष के विरोधी नहीं हैं, लेकिन प्रलोभन या दबाव के माध्यम से कराए जाने वाले धर्मांतरण को स्वीकार नहीं किया जा सकता। चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए तो जिलेभर में जन आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौंपने वालों में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री तुषार डोगरा, जिला मंत्री विशाल नड्डा, संवेदना संस्था के सचिव सत्यन शर्मा, जिला बजरंग दल संयोजक सूर्या चंदेल, विशाल चंदेल, इंद्र सिंह डोगरा समेत कई कार्यकर्ता और ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed