फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Relief: Ride with pride taxi service started after six months

बंद पड़ी राइड विद पराइड टैक्सी सेवा हुई शुरू, लोगों ने जताया मंत्री का आभार

Sat, 27 Nov 2021 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Relief: Ride with pride taxi service started after six months
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं में राइड विद प्राइड टैक्सी सेवा शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। घुमारवीं नगर परिषद के क्षेत्र में सेवा प्रदान करने वाली इकलौती टैक्सी वाहन राइड विद पराइड लॉकडाउन में खड़ी हो गई थी। लेकिन अब इस सेवा को खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग के आदेशों के बाद फिर से लोगों के लिए शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

बस स्टैंड से कोर्ट परिसर जाने के लिए इस टैक्सी सेवा का लाभ क्षेत्र के सभी लोगों को मिलता है। लेकिन कोरोना काल में यह टैक्सी बंद पड़ गई थी। करीब 6 माह तक इस टैक्सी का लाभ लोगों को नहीं मिल पाया। लेकिन अब टैक्सी सेवा फिर से शुरू होने पर लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन

वहीं समय की भी बचत होगी। गौरतलब है कि घुमारवीं परिवहन निगम के उप डिपो में यह इकलौता टैक्सी वाहन था जो बस स्टैंड से कोर्ट परिसर, कोर्ट से तहसील परिसर तक निरंतर सेवा प्रदान करता था। लेकिन इसके काफी समय से बंद रहने से लोगों में निगम के प्रति काफी रोष था। जब निगम के अधिकारियों ने लोगों की बात नहीं सुनी तो उन्होंने इसकी शिकायत स्थानीय मंत्री राजेंद्र गर्ग से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी नरेंद्र ठाकुर, रजनीश मेहता, संजय कुमार, कुलदीप सिंह, प्यारे लाल, दीपक कुमार ने इस सेवा को फिर से चलाने के लिए गर्ग का आभार जताया। साथ में मांग की ति भविष्य में यह सेवा निरंतर चलनी चाहिए। इन लोगों ने संबंधित विभाग का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed