फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Relief camps will be set up in Panyala and Kothi schools during the mock drill.

Bilaspur News: मॉकड्रिल के दौरान पन्याला और कोठी स्कूल में लगाए जाएंगे राहत शिविर

Thu, 13 Jun 2024 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Relief camps will be set up in Panyala and Kothi schools during the mock drill.
- एसडीएम घुमारवीं ने अधिकारियों के साथ की चर्चा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं में आपदा प्रबंधन की तैयारी और क्षमताओं का गहन आकलन करने के लिए शुक्रवार को मेगा मॉकड्रिल का आयोजन किया जाएगा। यह मॉकड्रिल सुबह 9:00 बजे से शुरू की जाएगी।

उप मंडल अधिकारी गौरव चौधरी ने अभ्यास के लिए बुलाए गई आपदा प्रबंधन से संबंधित अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में बारिश, बाढ़, भूस्खलन संबंधी मेगा मॉकड्रिल को लेकर आपदा प्रबंधन से जुड़े हर पहलू पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि घुमारवीं के पन्याला शिव मंदिर के पास और कोठी स्कूल में राहत शिविर लगाए जाएंगे जाएगा। निर्धारित स्थलों और संस्थानों में बारिश, बाढ़, भूस्खलन से प्रतीकात्मक नुकसान मानकर मॉक अभ्यास किया जाएगा। बैठक के बाद एसडीएम ने पन्याला शिव मंदिर और कोठी स्कूल का निरीक्षण भी किया। गौरव चौधरी ने बताया कि मेगा मॉकड्रिल का मुख्य उद्देश्य आपदा में प्रतिक्रिया योजना की प्रभावकारिता को परखना है, ताकि कमियों का पता लगा कर उन्हें समय से सुधारा जा सके। साथ ही इसका एक उद्देश्य सभी हितधारक विभागों और अधिकारियों को आपदा प्रबंधन को लेकर अद्यतन मानक संचालन प्रक्रियाओं और दिशा निर्देशों से परिचित कराना है। इस अवसर पर डीएसपी चंद्र पाल, विनोद कपिल, विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed