फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Release gratuity of revised pay scale to pensioners

Bilaspur News: पेंशनरों को संशोधित वेतनमान की ग्रेच्युटी करें जारी

Sun, 07 Dec 2025 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Release gratuity of revised pay scale to pensioners
डियारा में पेंशनरों की संयुक्त बैठक में मांगों पर चर्चा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन सदर खंड बिलासपुर और शहरी इकाई की संयुक्त बैठक डियारा सेक्टर में हुई। बैठक की अध्यक्षता सदर खंड प्रधान जय कृष्ण शर्मा ने की। बैठक में मांगों को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में 17 दिसंबर को होने वाले पेंशनर सम्मान समारोह पर चर्चा की गई। हालांकि इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई। पेंशनरों के दो गुटों में बंटने के कारण इस आयोजन को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया। पेंशनरों ने सरकार से मांग की कि जनवरी 2016 से जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त पेंशनरों को छठे संशोधित वेतनमान का ग्रेच्युटी और अन्य लाभ नहीं मिल रहे हैं। सरकार आर्थिक संकट का बहाना बनाकर प्रदेश के पेंशनरों को मिलने वाले देय आर्थिक लाभों पर कुंडली मार कर बैठी है। इस वर्ग की जितनी भी देनदारियां लंबित हैं उन्हें समय पर देने का प्रबंध करे ताकि सरकार को पेंशनरों में पनप रहे रोष का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि सरकार आर्थिक संकट का रोना रो रही है। क्या ये रोना केवल सिर्फ कर्मचारियों और पेंशनरों को उनके लाभ देने के लिए है। इस मौके पर सुशील पुंडीर, देवेश्वर गौतम, चेतराम वर्मा, कर्म सिंह, जय कृष्ण, जेके नड्डा और ओपी गर्ग सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed