{"_id":"68ce955c8796a13ad60cbd50","slug":"registration-of-pet-dogs-is-mandatory-in-the-city-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-144717-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: शहर में पालतू कुत्तों का पंजीकरण कराना अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: शहर में पालतू कुत्तों का पंजीकरण कराना अनिवार्य
Sat, 20 Sep 2025 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sat, 20 Sep 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
नगर परिषद बिलासपुर की बैठक में मौजूद पार्षद व अधिकारी। संवाद
नगर परिषद बिलासपुर की बैठक में लिया गया फैसला
बरसाती पानी को भवनों से निकालने के लिए डाउन पाइप लगाने के निर्देश
नगर परिषद बिजली की बचत के लिए लगाएगी सोलर पावर प्लांट
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नगर परिषद बिलासपुर की विशेष बैठक हुई। अध्यक्ष कमल गौतम की अध्यक्षता में हुई बैठक में शहर में हुए नुकसान की विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही शहर की समस्याओं के समाधान करने पर भी मंथन किया गया। इस दौरान शहर में पालतू कुत्तों का पंजीकरण कराने पर फैसला लिया गया। साथ ही बरसात में नुकसान का आकलन कर पुनर्निर्माण, सोलन पावर प्लांट लगाने पर फैसला लिया गया।
नुकसान का आकलन कर इसकी रिपोर्ट प्रशासन को सौंपने का निर्णय लिया, ताकि बजट मिलने के बाद दोबारा से पुनर्निर्माण करवाया जा सके। कमल गौतम ने बताया कि बरसात से शहर में काफी नुकसान हुआ है। कई जगह डंगे गिर गए और सड़कें व नालियां क्षतिग्रस्त हो गई। इसके अलावा शहर में लगी स्ट्रीट के रखरखाव और नई लाइटें लगाने का टेंडर करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। बैठक में नगर परिषद के कार्यालय की छत पर सोलर पावर प्लांट लगाने का भी निर्णय लिया गया। इसके तहत नगर परिषद 10 किलोवाट का सोलर पावर प्लांट लगाएगी। कमल गौतम ने बताया कि नगर परिषद का प्रति माह 20 हजार रुपये बिजली का बिल आता है। सोलर पावर प्लांट लगने के बाद नगर परिषद को 20 हजार रुपये की बचत होगी। उन्होंने बताया कि बैठक में एक प्रस्ताव पारित कर जल शक्ति विभाग को टूटी सीवरेज लाइन को ठीक करवाने के लिए भेजा गया। उन्होंने बताया कि मेन मार्केट नाले में सीवरेज टूट गई है, इससे कभी भी कोई बीमारी फैल सकती है। बैठक में शहर के सभी लोगों से अपने पालतू कुत्तों का पंजीकरण करवाने की अपील की गई और ऐसा न करने वाले लोगों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करने का निर्णय भी लिया गया। कमल गौतम ने बताया कि कुछ लोगों ने कुत्ते पाल रखे हैं, लेकिन उन्होंने पंजीकरण नहीं करवाया है। बैठक में कुछ लोगों की ओर से घरों व दुकानों का बरसाती पानी सीधा सड़क पर फेंकने का मामला भी उठा। संबंधित लोगों के ऐसा करने से सड़कें व रास्ते टूट रहे हैं, जिस पर ऐसे लोगों से अपने घरों व दुकानों के पानी के लिए डाउन पाइप लगाने के निर्देश दिए गए तथा चेतावनी दी गई कि ऐसा न करने वालों का नगर परिषद चालान करेगी। इस बैठक में नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी वर्षा चौधरी, नगर पार्षद और सहायक अभियंता व कनिष्ठ अभियंता सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे