फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Recruitment to take place in the UAE; opportunity to apply.

Bilaspur News: संयुक्त अरब अमीरात में होगी भर्ती, आवेदन का मौका

Tue, 09 Jun 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Recruitment to take place in the UAE; opportunity to apply.
12 जून तक इच्छुक कर सकते हैं ऑनलाइन पंजीकरण
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को विदेश में रोजगार का सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है।
जिला रोजगार अधिकारी बिलासपुर राजेश मेहता ने बताया कि संयुक्त अरब अमीरात की किंग्सटन होल्डिंग कंपनी में जनरल हेल्पर/फैक्ट्री हेल्पर के विभिन्न पद भरे जा रहे हैं। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति दुबई में की जाएगी। इन पदों के इच्छुक आवदेनकर्ता 12 जून तक ऑनलाइन माध्यम से अपना पंजीकरण कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए आवेदक की शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है। साथ ही आवेदक की आयु 21 से 35 साल के मध्य और अंग्रेजी भाषा का सामान्य ज्ञान होना आवश्यक है। चयनित उम्मीदवारों को 1375 एईडी मासिक वेतन दिया जाएगा, जिसमें ओवरटाइम भी शामिल है। इसके अलावा कंपनी की ओर से आवास सुविधा, चिकित्सा भत्ता और प्रत्येक दो वर्ष में हवाई टिकट भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि बिना वैध पासपोर्ट वाले उम्मीदवारों को भर्ती में भाग लेने की अनुमति नहीं होगी। चयनित उम्मीदवारों को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के दिशा निर्देशानुसार 30 हजार रुपये सेवा शुल्क सहित 18 प्रतिशत जीएसटी और चिकित्सा शुल्क के रूप में 15 सौ रुपये देने होंगे। इस बारे अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर में संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed