फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   reaction

बायो बेस्ट सयंत्र के विरोध में बिलासपुर में दिया ज्ञापन

Thu, 18 Jul 2019 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
reaction
बिलासपुर/झंडूता। ग्राम पंचायत बलघाड़ की ओर से आनंदघाट में स्थापित किए जा रहे बायो बेस्ट संयंत्र का मंदिर कमेटी और क्षेत्र के लोग कड़ा विरोध कर रहे हैं। लोगों ने कहा कि पंचायत प्रधान की मनमर्जी के कारण संयंत्र मंदिर परिसर के पास लगाया जा रहा है। लोगों ने साफ कर दिया है कि अगर संयंत्र का स्थान बदला नहीं गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में 150 लोगों के हस्ताक्षर किया ज्ञापन कार्यकारी उपायुक्त को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में लोगों ने बताया कि ग्राम पंचायत बलघाड़ के प्रधान की मनमर्जी के कारण लोगों के विरोध करने के बाद भी आनंदघाट में ही इस संयंत्र को लगाया जा रहा है। लोगों ने बताया कि बीते लोकसभा चुनाव के दौरान भी थाना प्रभारी झंडूता के समक्ष कहा गया था कि आनंदघाट में यह संयंत्र नहीं लगाया जाएगा। कमेटी और स्थानीय लोगों ने बताया कि आनंदघाट में बायो बेस्ट संयंत्र लगाए जाने से मंदिर और दुकानदारों सहित स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। यही नहीं, आनंदघाट के नजदीक उपमंडल अधिकारी नागरिक के कार्यालय तहसील कार्यालय, उप कोषागार कार्यालय सहित साथ ही राजकीय प्राथमिक स्कूल भी है। प्रतिनिधित्व मंडल ने प्रशासन को चेताया कि आनंदघाट से बायो बेस्ट संयंत्र नहीं हटाया गया तो मजबूरन धरना प्रदर्शन करना पड़ेगा। एडीएम बिलासपुर विनय धीमान ने प्रतिनिधिमंडल को विश्वास दिलाया कि तुरंत उचित कार्रवाई कर समस्या का हल किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में मंदिर कमेटी प्रबंधक एनडी कपिल, पूर्व ग्राम पंचायत बलघाड़ की प्रधान कमला ठाकुर, लेख राम कौंडल, रविंद्र सिंह ठाकुर, जोगेंद्र सिंह, प्रेम सिंह, रमेश ठाकुर राम लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed