फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Rashtriya Dev Bhoomi Party started 100 kilometer walk

Bilaspur News: राष्ट्रीय देव भूमि पार्टी ने शुरू की 100 किलोमीटर की पैदल यात्रा

Fri, 01 Dec 2023 04:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 04:32 PM IST
विज्ञापन
Rashtriya Dev Bhoomi Party started 100 kilometer walk
- 5 दिसंबर को कुनिहार में समापन पर आयोजित होगी रैली
विज्ञापन

- जब तक समानता का अधिकार लागू नहीं होगा तब तक संघर्ष जारी रहेगा : रूमित


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। राष्ट्रीय देव भूमि पार्टी की समानता के अधिकार की मांग को लेकर 100 किलोमीटर की पैदल यात्रा शुक्रवार को घुमारवीं के गांधी चौक से शुरू हुई। यह यात्रा 5 दिसंबर को कुनिहार के तालाब स्टेडियम में संपन्न होगी।

यात्रा के शुभारंभ पर राष्ट्रीय देव भूमि पार्टी के अध्यक्ष रूमित सिंह ठाकुर ने कहा कि समानता का अधिकार के लिए यह यात्रा बिलासपुर, भराड़ीघाट, दाडला घाट और शालाघाट से होते हुए कुनिहार पहुंचेगी। यह यात्रा राष्ट्रीय सवर्ण आयोग का गठन, एट्रोसिटी में संशोधन, आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने, हिंदू मंदिरों को सरकार के नियंत्रण से बाहर करवा कर ट्रस्ट के अधीन करने, जातिगत आरक्षण मुक्त भारत और युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर शुरू की गई है। इस पैदल यात्रा में जगह-जगह से देवभूमि संगठन और सवर्ण मोर्चा के कार्यकर्ता जुड़ेंगे। 5 दिसंबर को कुनिहार में रैली आयोजित की जाएगी। इसमें कई जिलों से सवर्ण समाज के लोग पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश विधानसभा पहुंचे 68 विधायकों में से 48 सवर्ण समाज से संबंध रखते हैं, लेकिन उनमें से कोई भी सवर्ण समाज के हित की बात नहीं करता है। यही कारण है की सवर्ण समाज के हित की बात करने के लिए आज देवभूमि क्षत्रिय संगठन, सवर्ण मोर्चा और राष्ट्रीय देव भूमि पार्टी को आगे आकर देश और समाज को जागृत करने का कार्य करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है और युवा नशे की लत में फंस रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक समाज में समानता का अधिकार स्थापित नहीं हो जाता तब तक राष्ट्रीय देव भूमि पार्टी देवभूमि क्षत्रिय संगठन और सवर्ण मोर्चा का संघर्ष जारी रहेगा। इस पैदल यात्रा में प्रदेश महासचिव योगेश ठाकुर, मंडल अध्यक्ष देवभूमि पार्टी घुमारवीं मदन शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष लवली चौहान, युवा मोर्चा अध्यक्ष जगदीप ठाकुर, सोनू पुंडीर, सुनील पुंडीर, अजय ठाकुर शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed