{"_id":"68949b4f96d4933f5c045dec","slug":"ramlila-will-be-held-from-22nd-september-near-the-old-bus-stand-in-ghumarvi-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-142051-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: घुमारवीं में पुराने बस अड्डे के पास 22 सिंतबर से होगी रामलीला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: घुमारवीं में पुराने बस अड्डे के पास 22 सिंतबर से होगी रामलीला
विज्ञापन
तैयारियों को लेकर हुई रामलीला नाटक समिति की बैठक
14 अगस्त से शुरू होगी रिहर्सल, सभी ने सहयोग का दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। आदर्श रामलीला नाटक समिति घुमारवीं की आमसभा वीरवार को नाहर सिंह मंदिर घुमारवीं में हुई, जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष संजय कुमार ने की। बैठक में रामलीला आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
समिति ने सर्वसम्मति से संजय कुमार व उनकी कार्यकारिणी को रामलीला आयोजन के चौदहवें वर्ष को सफलतापूर्वक पूर्ण करने हेतु समर्थन प्रदान किया। बैठक में यह तय किया गया कि इस वर्ष भी रामलीला का शुभारंभ 22 सितंबर से घुमारवीं के पुराने बस अड्डे परिसर में पारंपरिक और धार्मिक विधि विधान से किया जाएगा। रामलीला की रिहर्सल 14 अगस्त से प्राचीन शालिग्राम नरसिंह मंदिर पुराना बस अड्डा में शुरू कर दी जाएगी। समिति ने बताया कि इस वर्ष दशहरा 2 अक्तूबर को मनाया जाएगा, जिसे बीते वर्ष की भांति ही सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से सीर खड्ड पुल के समीप उत्सव रूप में मनाया जाएगा। रामलीला आयोजन के समय मंच से आय-व्यय का विवरण पूर्ण पारदर्शिता के साथ प्रस्तुत किया जाएगा। हर वर्ष की तरह इस बार भी समिति ने एक क्रय समिति का गठन किया है, जिसके अध्यक्ष सतीश गौतम होंगे जबकि महंत राम शर्मा, रविंदर शर्मा और अभिषेक टेसू को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। संजय कुमार ने कहा कि रामसेवकों व क्षेत्रीय जनता के सहयोग से आयोजन को और भव्य रूप दिया जाएगा। इस मौके पर समिति के उपाध्यक्ष सतीश गौतम, सचिव विशाल गुप्ता, कोषाध्यक्ष रविंदर शर्मा, मुख्य सलाहकार अभिषेक टेसू, सदस्य महंत राम शर्मा, सुरेश शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।