फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Ramlila ended with the killing of Ravana.

Bilaspur News: रावण वध के साथ हुआ रामलीला का समापन

Fri, 11 Oct 2024 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Ramlila ended with the killing of Ravana.
- हिम सर्वोदय स्कूल के बच्चों ने किया रामलीला का मंचन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। हिम सर्वोदय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जारी रामलीला का रावण वध और प्रभु श्रीराम एवं माता सीता के पुनर्मिलन के साथ समापन हुआ। आज के प्रमुख परिदृश्य, लक्ष्मण मूर्छा, हनुमान जी द्वारा संजीवनी लाना, मेघनाथ, कुंभकरण व रावण वध रहे। इसके साथ ही स्कूल के प्रांगण में रावण का पुतला भी जलाया गया।

प्रधानाचार्य राजेश कुमार गर्ग ने सभी नन्हें कलाकारों व मार्गदर्शक अध्यापकों को बधाई दी। उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में बच्चों से आह्वान किया कि हमेशा प्रभु श्रीराम जी द्वारा स्थापित आदर्श मूल्यों का अनुसरण सुनिश्चित करें और अपने माता-पिता की आज्ञा का पालन करें। प्रबंध निदेशक नीलम महाजन ने बताया कि बच्चों के उत्साह, रुझान को ध्यान रखते हुए स्कूल में रामलीला का आयोजन किया गया। आज कल के बच्चों को मनोरंजनात्मक तरीके से अपने धर्म व संस्कृति की अच्छी जानकारी देने का सार्थक प्रयास किया गया। कार्यक्रम के अंत में बुराई के प्रतीक रावण का दहन किया गया। रामलीला के आयोजन में भाग लेने वाले सभी कलाकार छात्रों व अध्यापक साथियों के उत्साहवर्धक के लिए उनके लिए मिष्ठान पार्टी का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed