फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Ramlal lost the assembly elections due to rigging, development work will not be affected

Bilaspur News: धांधली के कारण विस चुनाव हारे थे रामलाल, विकास कार्य नहीं होंगे प्रभावित

Sat, 08 Feb 2025 11:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 08 Feb 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Ramlal lost the assembly elections due to rigging, development work will not be affected
श्री नयना देवी जी मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और मंत्री विक्रमादित्य सिंह ।
-श्री नयना देवी जी दौरे के दौरान सीएम ने कहा, दो साल में जो रामलाल ने कहा वो सब किया
विज्ञापन

-बोले, श्री नयना देवी सहित प्रदेश के पांच मंदिरों के लिए पहले चरण में बनेगा मास्टर प्लान
- चरणबद्ध तरीके से इन मंदिरों का विकास करने पर काम करेगी प्रदेश सरकार

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। विधानसभा चुनाव में धांधली के कारण रामलाल ठाकुर कुछ वोटों से चुनाव हार गए थे। इसका मतलब यह नहीं है कि विधानसभा क्षेत्र श्री नयना देवी जी के विकास में हम कोई कमी आने देंगे। रामलाल ठाकुर ने पिछले दो साल में जो भी क्षेत्र के विकास के लिए कहा है, वह हमने किया है और आगे भी करेंगे। श्री नयना देवी जी मंदिर सहित प्रदेश के पांच मंदिरों के विकास, सौंदर्यीकरण के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। प्रदेश सरकार जल्द ही इसको लेकर बैठक भी करेगी।
नयना देवी शक्तिपीठ पर पूजा अर्चना करने के बाद पत्रकारों सेकहा कि पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर के आग्रह पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री के साथ लोक निर्माण विभाग के मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी मौजूद रहे, जिनके विभाग के विभिन्न लोकार्पण और शिलान्यास किए गए। सीएम ने कहा कि विधानसभा चुनाव में धांधली के कारण रामलाल ठाकुर कुछ वोटों से चुनाव हार गए थे। इसका मतलब यह नहीं है कि विधानसभा क्षेत्र के विकास में कोई कमी आने देंगे। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि पहले चरण में श्री नयना देवी जी, चिंतपूर्णी, ज्वाला जी और बाबा बालक नाथ सहित पांच मंदिरों का मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से इन मंदिरों का विकास किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने श्री नयना देवी जी के स्वरूप को छोटे होते हुए देखा है और अब हम इसके स्वरूप को बदलने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। जल्द ही इसको लेकर बैठक भी करेंगे।
विज्ञापन

इनसेट
संस्कृति और धार्मिक धरोहर को संजोने का प्रयास
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार देवी-देवताओं और प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को संजोकर रखने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश के सभी प्रमुख मंदिरों के विकास पर प्रदेश सरकार बेहतर कार्य करेगी। हमारी संस्कृति हमारी पहचान है, और इसे संरक्षित करने के लिए सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। जो देवी देवता, हमारी संस्कृति हैं उस संस्कृति को संजोकर रखने का काम प्रदेश सरकार कर रही है। आने वाले समय में देखेंगे कि प्रदेश की सभी मंदिरों के विकास पर प्रदेश सरकार बेहतर काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
क्या होगा मास्टर प्लान में खास
बुनियादी ढांचा विकास के तहत दर्शनीय स्थलों, विश्राम गृहों, शौचालयों और पार्किंग की व्यवस्था सुधारी जाएगी। श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सड़कें, पब्लिक ट्रांसपोर्ट और पहुंच मार्ग, सीसीटीवी कैमरे, आपातकालीन सेवाएं और पुलिस व्यवस्था, स्वच्छता अभियान, कचरा प्रबंधन और हरित क्षेत्र का विस्तार, ऑनलाइन दर्शन, ई-टिकटिंग सिस्टम और सूचना केंद्र, मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण और सांस्कृतिक धरोहर का संरक्षण मास्टर प्लान में शामिल होगा।
इनसेट
माता के दरबार में पहली बार पहुंचे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री सुक्खू ने बताया कि यह उनका माता के दरबार में सीएम बनने के बाद पहली बार दर्शन करने का अवसर है। माता का आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद उन्हें आत्मिक शांति का अनुभव हुआ। उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य श्रद्धालुओं को एक विश्व स्तरीय अनुभव प्रदान करना है।

इनसेट
दिल्ली चुनाव पर सवाल को टाल दिया
दिल्ली चुनाव परिणाम से जुड़े एक सवाल पर मुख्यमंत्री ने हंसते हुए कहा कि मुझे इसके बारे में कुछ पता नहीं। मैं तो सिर्फ माता के दर्शनों के लिए आया हूं।

श्री नयना देवी जी मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और मंत्री विक्रमादित्य सिंह ।

श्री नयना देवी जी मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और मंत्री विक्रमादित्य सिंह ।

श्री नयना देवी जी मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और मंत्री विक्रमादित्य सिंह ।

श्री नयना देवी जी मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और मंत्री विक्रमादित्य सिंह ।

श्री नयना देवी जी मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और मंत्री विक्रमादित्य सिंह ।

श्री नयना देवी जी मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और मंत्री विक्रमादित्य सिंह ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed