फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Ramesh becomes Chief Accounts Instructor of Building Construction and MNREGA Mazdoor Union

Bilaspur News: रमेश बने बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन एंड मनरेगा मजदूर यूनियन के मुख्य लेखा प्रशिक्षक

Sun, 10 Nov 2024 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Ramesh becomes Chief Accounts Instructor of Building Construction and MNREGA Mazdoor Union
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। उपमंडल सदर की बरमाणा पंचायत के गांव लगट से संबंध रखने वाले रमेश कुमार को हिमाचल प्रदेश बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन एंड मनरेगा मजदूर यूनियन राज्य मुख्य लेखा प्रशिक्षक नियुक्त किया गया है। राज्य महासचिव रूप सिंह ठाकुर ने राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व से चर्चा के उपरांत यूनियन में तीन पदाधिकारियों को नियुक्ति दी है।

सूची में बिलासपुर के रमेश कुमार राज्य मुख्य लेखा प्रशिक्षक और गांव नरहोली उपरली तहसील जोगिंदर नगर जिला मंडी के महेंद्र सिंह को राज्य उपाध्यक्ष व पवन कुमार गांव समखेतर तहसील पद्धर जिला मंडी को राज्य संगठन सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। वर्तमान में रमेश कुमार इंटक के जिला महासचिव, गागल एसीसी कर्मचारी संघ के भी महासचिव हैं। इसके अलावा पूर्व में तीन बार बरमाणा पंचायत के प्रधान व एक बार बतौर बीडीसी चेयरमैन भी सेवाएं दे चुके हैं। राज्य का मुख्य लेखा प्रशिक्षक की नियुक्ति की घोषणा पर हर्ष प्रकट करते हुए रमेश कुमार ने कहा कि इससे यूनियन को नई ऊर्जा मिलेगी। जिला स्तर और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संगठन के सभी कार्यों को पूर्ण करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed