फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Ramcharitmanas book is for the welfare of the world: Radha Raman

रामचरितमानस ग्रंथ जगत का कल्याण करने वाला : राधा रमन

Sat, 18 Apr 2026 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 18 Apr 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Ramcharitmanas book is for the welfare of the world: Radha Raman
बाबा बालक नाथ मंदिर गटी में श्री राम चरित्र मानस कथा के शुभारंभ अवसर पर कलश यात्रा निकालते हुए।
बाबा बालक नाथ मंदिर गटी में श्री राम चरित्र मानस कथा का हुआ शुभारंभ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता की ग्राम पंचायत बड़गांव के बाबा बालक नाथ मंदिर गटी में राधेश्याम भागवत कथा कमेटी की ओर से श्रीरामचरित्र मानस कथा का शुभारंभ हुआ।

इस अवसर पर कलश यात्रा निकाली गई। भागवत स्थल पर पहुंचने के बाद श्री रामचरितमानस का विधिवत रूप से पूजन किया गया। इसमें भागवत आचार्य राधा रमन शास्त्री लोगों को कथा का रसपान करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह ग्रंथ भगवान राम के आदर्श जीवन मर्यादा भक्ति और नीति का महाकाव्य है। यह ग्रंथ सत्य की असत्य पर विजय भाई प्रेम पुत्र धर्म और ईश्वर के प्रति समर्पण का संदेश देता है। यह केवल कथा नहीं बल्कि मानव जीवन को सफल और सुखी बनाने की आदर्श मार्गदर्शिका है। उन्होंने कहा कि इस ग्रंथ में श्री राम को मर्यादा पुरुषोत्तम आदर्श पुत्र, पति, भाई और राजा के रूप में प्रस्तुत किया गया है। तुलसीदास ने ज्ञान से अधिक प्रेम और समर्पण को ईश्वर भक्ति का सुगम मार्ग बताया है। यह ग्रंथ हमें धैर्य क्षमता आत्म नियंत्रण पवित्रता और सत्य के मार्ग पर चलने की शिक्षा देता है। उन्होंने कहा कि राम का चरित्र हमें ऊंच नीच से ऊपर उठकर सभी के प्रति करुणा और प्रेम रखने का संदेश देता है श्री रामचरितमानस में बालकांड, अयोध्याकांड, अरण्यकांड, किष्किंधा कांड, सुंदरकांड, लंका कांड और उत्तर कांड है जो राम के जन्म से लेकर राज्याभिषेक तक की कथा बताते हैं। यह ग्रंथ जगत का कल्याण करने वाला और मुक्ति धाम व नीति का स्रोत है। धार्मिक ग्रंथ श्री रामचरितमानस में भगवान राम को एक आदर्श पुरुष के रूप में दिखाया गया है। उन्होंने कहा कि अपने घर में नियमित रूप से श्री रामचरितमानस का पाठ करने से घर के बच्चों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और घर में सुख शांति बनी रहती है इसलिए श्री रामचरितमानस की कथा का श्रवण प्रत्येक मानव को करना चाहिए। श्री रामचरितमानस का समापन 26 अप्रैल को विशाल भंडारे के साथ किया जाएगा। इस मौके पर राधेश्याम भागवत कथा कमेटी के प्रधान अभिषेक मुकेश, नितेश भारद्वाज, आदर्श भारद्वाज, विक्की आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed