Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Ram Katha started with Kalash Yatra at Nahar Singh Temple, Bargaon.

Bilaspur News: नाहर सिंह मंदिर बड़गांव में कलश यात्रा के साथ शुरू हुई रामकथा

Wed, 20 May 2026 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 20 May 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Ram Katha started with Kalash Yatra at Nahar Singh Temple, Bargaon.
नाहर सिंह मंदिर बड़गांव में श्रीरामायण कथा के शुभारंभ पर कलश यात्रा के दौरान आयोजक। संवाद
देवराज वशिष्ठ सुना रहे कथा, 28 मई तक चलेगा धार्मिक आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर) । विकासखंड झंडूता की ग्राम पंचायत बड़गांव के श्री नाहर सिंह मंदिर एवं शिव मंदिर निचला बेहड़ा में बुधवार से श्रीरामायण कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। यह धार्मिक आयोजन 28 मई तक चलेगा। कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

नाहर सिंह मंदिर कमेटी के प्रधान बहादुर सिंह चंदेल ने बताया कि इस पावन कथा का रसपान क्षेत्र के प्रसिद्ध कथावाचक देवराज वशिष्ठ कर रहे हैं। शुभारंभ अवसर पर उन्होंने कहा कि राम नाम अविनाशी है। संसार चाहे कितना भी बदल जाए, लेकिन राम नाम सदा अमर और अटल रहता है। कथा व्यास देवराज वशिष्ठ ने राम नाम की महिमा का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम ने स्वयं कहा है कि राम से बड़ा राम का नाम है। उन्होंने कहा कि राम नाम केवल एक शब्द नहीं बल्कि जीवन का आधार और सर्वोच्च मंत्र है। शिव भी निरंतर राम नाम का जप करते हैं और समस्त सृष्टि में व्याप्त ऊर्जा का मूल राम नाम ही है। सूर्य, चंद्रमा, अग्नि और वायु सहित सभी प्राकृतिक शक्तियों में राम नाम की चेतना समाहित है। उन्होंने कहा कि जन्म से लेकर मृत्यु तक हर संस्कार में राम नाम का विशेष महत्व है। इस अवसर पर हरवंश चंदेल, जगदीप चंदेल, सुरेंद्र चंदेल, जमीत सिंह चंदेल, रवि चंदेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कथा के शुभारंभ पर पूरे क्षेत्र में भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed