फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Rakesh becomes head of parent teacher association

Bilaspur News: राकेश बने अभिभावक शिक्षक संघ के प्रधान

Sat, 16 Sep 2023 04:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 04:32 PM IST
विज्ञापन
Rakesh becomes head of parent teacher association
-घंडालवीं कॉलेज में नई पीटीए कार्यकारिणी का गठन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय घंडालवीं में शनिवार को अभिभावक शिक्षक संघ (पीटीए) कार्यकारिणी के गठन के लिए बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. रीता शर्मा ने की।

बैठक में सबसे पहले पिछले साल की कार्यकारिणी को भंग किया गया। उसके बाद उपस्थित सदस्यों ने एकमत से सत्र 2023-24 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया। नई कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से राकेश कुमार को प्रधान चुना गया। इसके अलावा शकुंतला देवी को उपप्रधान, प्रो. पवन कुमार को पीटीए सचिव, लीला देवी को सह सचिव और रेखा देवी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। पीटीए सचिव प्रो. पवन कुमार की देखरेख में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्राचार्य प्रो. रीता शर्मा ने नई कार्यकारिणी में शामिल सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। नवनियुक्त प्रधान राकेश कुमार ने सभी का धन्यवाद किया। उन्होंने सभी को आश्वासन दिलाया कि वह सभी की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। कॉलेज हित में सदा कार्य करेंगे। इस अवसर पर नई कार्यकारिणी सहित प्रो. रवि कुमार, प्रो. सुदेश कुमार, प्रो. वीरेंद्र, संजय कुमार, दीपक कुमार और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed