फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Rajiv Gandhi Panchayati Raj Organization distributed fruits to children on the birth anniversary of former PM

Bilaspur News: राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने पूर्व पीएम की जयंती पर बच्चों को फल बांटे

Wed, 20 Aug 2025 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 20 Aug 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Rajiv Gandhi Panchayati Raj Organization distributed fruits to children on the birth anniversary of former PM
झंडूता में आयोजित पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जयंती कार्यक्रम में मौजूद संगठन के पदाधिकारी।
संगठन ने राजीव गांधी के योगदान, पंचायती राज प्रणाली को मजबूत बनाने पर की चर्चा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन बिलासपुर ने राष्ट्र के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर संगठन ने मानसिक और दिव्यांग बच्चों के लिए अपराजिता चाइल्ड केयर सेंटर में फल बांटे।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें प्रमुख रूप से प्रदेश संयोजक ठाकुर हीरा पाल सिंह, जिला मुख्य पैटर्न प्रवीण चंदेल उपस्थित रहे। बैठक में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के पुनर्गठन, राजीव गांधी की जीवनी, संगठन के उद्देश्य और पंचायती राज प्रणाली में उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा हुई। बताया गया कि राजीव गांधी ने देश में तीन स्तरीय पंचायती राज प्रणाली लागू की, महिलाओं के लिए आरक्षण सुनिश्चित किया और आईटी सेक्टर को मजबूत किया। संगठन ने कहा कि पंचायती राज प्रणाली को मजबूत करना और संगठन को सशक्त बनाना स्वर्गीय राजीव गांधी की देन है। महात्मा गांधी के आदर्शों को आगे बढ़ाते हुए सोनिया गांधी ने इस संगठन की स्थापना की थी।
विज्ञापन

इस अवसर पर ब्लॉक सदर के अध्यक्ष प्रकाश चंदेल, ब्लॉक कुमार्वी के अध्यक्ष प्यारचंद, जिला महासचिव जगदीश संख्यान, अरुण ठाकुर, अंजना ठाकुर, उर्मिला शर्मा, सविता देवी, नंदलाल वर्मा, सतीश शर्मा, सुनील शर्मा, रामपाल मलावर, सोधनलाल सहित अन्य एक दर्जन पदाधिकारी उपस्थित रहे। संगठन ने इस अवसर पर राजीव गांधी के बलिदान, उनके योगदान और राष्ट्रीय विकास में उनकी अहम भूमिका पर भी प्रकाश डाला और उनके आदर्शों को समाज में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed