फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Rain wreaks havoc in the district, 25 roads closed, two rooms of Jamli school collapsed

Bilaspur News: जिले में बारिश का कहर, 25 सड़कें बंद, जामली स्कूल के दो कमरे ढहे

Wed, 03 Sep 2025 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 03 Sep 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Rain wreaks havoc in the district, 25 roads closed, two rooms of Jamli school collapsed
13 मकान, 17 गोशालाएं और पांच रसोई घर हुए क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

नदी-नाले उफान पर, 19 पेयजल योजनाएं प्रभावित
तीन दिन बाद बुधवार दोपहर को धूप निकलने से मिली राहत

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर।जिले में हुई भारी बारिश ने जमकर कहर मचाया है। भूस्खलन से बुधवार शाम तक 25 सड़कें बंद रहीं। ग्राम पंचायत छड़ोल के प्राथमिक स्कूल जामली के दो कमरे भी गए। जबकि अन्य कमरों और परिसर में कीचड़ युक्त मलबा घुस गया।
सूचना मिलने के बाद शिक्षा विभाग की ओर से कर्मचारियों को स्कूल भेजा गया। उन्होंने स्कूल से सामान निकाला और पास ही स्थित राजकीय उच्च पाठशाला जामली में शिफ्ट किया। स्कूल प्रबंधन की ओर से अभिभावकों को स्कूल की स्थिति के बारे संदेश भेज दिया है।
विज्ञापन

आगामी आदेश तक बच्चों को स्कूल न भेजने को भी कहा गया है। इसके अलावा बुधवार को 13 मकानों, 17 गोशालाओं और पांच रसोई घर के क्षतिग्रस्त भी हो गए। तीन दिन से लगातार हुई बारिश से नदी नाले उफान पर हैं, जिस कारण 19 पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं। बुधवार को सुबह भी लगातार मुसलाधार बारिश जारी रही। हालांकि दोपहर बाद बारिश बंद हो गई। इसके बाद धूप भी निकल आई। तीन दिन बाद धूप निकलने से राहत मिली है। हालांकि दुश्वारियां अभी बरकरार हैं। कीरतपुर-मनाली फोरलेन समलेटू से जकातखाना तक यातायात सिंगल लेन पर चल रहा है। जबकि मैहला, थापना और समलेटू में यातायात वनवे है। फोरलेन जगह-जगह पर भूस्खलन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश ने निजी संपत्ति को भी भारी नुकसान पहुंचाया है। तंबोल पंचायत के गांव चेली में जगत राम और राम कृष्ण के मकान भूस्खलन होने से असुरक्षित हो गए हैं। उन्हें अपना घर छोड़ कर रिश्तेदारों के शरण लेनी पड़ी है। गांव चिल्ला में कृष्ण लाल चौधरी और रूप लाल चौधरी के घरों और मकानों को भूस्खलन से खतरा हो गया है। ज्योर गांव में यशोदा देवी का घर ढह गया। भारी भूस्खलन के कारण टोबा गांव में प्रदीप कुमार का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। भारी भरकम पत्थर और मलबा टकराने से घर की दीवारों में दरारें आ गई। छड़ोल पंचायत के बनाली गांव में भी भूस्खलन से कई घरों को खतरा बना हुआ है। लुहारड़ा गांव के सुखराम के घर में भी दरारें आ गई। बुराल गांव में निर्मल सिंह के मकान को भी नुकसान हुआ है। नघियार पंचायत के कुट गांव मरोत्तम दत्त के घर सामने जमीन धंस गई। उनके घर को भी खतरा बना हुआ है। गांव बड़गांव में अरुण गुलरिया की गोशाला की दीवारें फट गईं। उन्हें पशुओं को बाहर बांधना पड़ रहा है। बलवार गांव के गोपाल ठाकुर की गोशाला क्षतिग्रस्त हो गई। ग्राम पंचायत कोठीपुरा के गांव न्याई सारली में लेख राम की पशुशाला भी गिर गई है, जिसमें दब कर एक बकरे मौत हो गई।


इनसेट
रेडक्रॉस सोसायटी ने बांटे 178 तिरपाल
रेडक्रॉस सोसायटी बिलासपुर में आपदा से प्रभावित लोगों की मदद में लगी है। सोसायटी की ओर से अभी तक 178 तिरपाल पीड़ित लोगों को बांटे गए हैं। इसके अलावा 200 कंबल, 60 बाल्टी और छह किचिन सेट भी प्रभावित लोगों में बांटे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed