फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Rain shelter at Mandi Bharari Chowk, no toilet, passengers troubled

Bilaspur News: मंडी भराड़ी चौक पर वर्षा शालिका, शौचालय नहीं, यात्री परेशान

Mon, 05 Jan 2026 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 05 Jan 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Rain shelter at Mandi Bharari Chowk, no toilet, passengers troubled
हर रोज चौक से सफर करते हैं हजारों यात्री, सुविधाओं का अभाव
विज्ञापन

फोरलेन होने से चंडीगढ़-मनाली के लिए बस लेने को चौक पर खड़े होते हैं लोग

संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश(बिलासपुर)। फोरलेन सड़क बनने के बावजूद मंडी भराड़ी चौक पर यात्रियों की मूलभूत सुविधाओं का अभाव अब भी कायम है। यह चौक यातायात की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि शिमला, चंडीगढ़, दिल्ली, मनाली और धर्मशाला की ओर जाने वाली बसें यहीं से गुजरती हैं।

दिनभर इस चौक पर भारी भीड़ रहती है। कई लोग बसों का इंतजार करते हैं। लेकिन यहां न तो सार्वजनिक शौचालय है और न ही बारिश और कड़ी धूप और बारिश के समय सिर ढकने के लिए कोई वर्षा शालिका है। इस वजह से यात्रियों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जगदीश शर्मा, विनोद कुमार, जय कुमार, कुलदीप चंदेल, विजेंद्र चंदेल, पवन कुमार, श्यामलाल, प्रेम, अंकित शर्मा, राजेश कुमार, अरुण कुमार, मदन कुमार सहित अन्य लोगों ने कहा कि यह चौक फोरलेन का अहम हिस्सा है और यहां आवश्यक व्यवस्था की कमी हैरानी की बात है। उन्होंने प्रशासन से जल्द ही शौचालय और वर्षा शालिका की व्यवस्था करने की मांग की है। ग्राम पंचायत नौणी की प्रधान निर्मल राजपूत ने भी पहले प्रशासन को पत्र भेजकर चौक पर बुनियादी सुविधाओं की कमी की ओर ध्यान आकर्षित किया था। उन्होंने बताया कि रात के समय यात्रियों को और भी मुश्किल होती है। चौक पर सुरक्षा का भी संकट है क्योंकि रात में वहां पुलिस कर्मियों की उपस्थिति नहीं रहती। अगर प्रशासन ने जल्दी कदम नहीं उठाया, तो यात्रियों की परेशानियां बढ़ती जाएंगी। उनका कहना है कि फोरलेन तो बन गया है, लेकिन इसके साथ जरूरी सुविधाओं का इंतजाम नहीं किया गया है, जो फोरलेन के महत्व के अनुरूप होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed