{"_id":"680507bfa4bedc76cc0af433","slug":"rain-hailstorm-damages-wheat-crop-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-135762-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बारिश, ओलावृष्टि से गेहूं की फसल क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बारिश, ओलावृष्टि से गेहूं की फसल क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कई जगह हुई भारी बारिश, कहीं सिर्फ बूंदाबांदी
आम सहित दूसरे फलों को पहुंचा नुकसान
ओयल गांव में बरसात की तरह बहे नाले
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले के कई क्षेत्रों में भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई। जबकि कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। भारी बारिश से आम की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। जबकि खेतों में काट कर रखी गेहूं फसल भी खराब हो गई।
बिलासपुर शहर में सबसे अधिक बारिश और ओलावृष्टि हुई। शहर के साथ लगते ओयल गांव में नाले बरसात की तरह बहने लगे। शहर में सुबह 11:00 बजे अचानक घने बादलों ने आसमान पर डेरा डाल लिया। कुछ देर आंधी चलने के बाद बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि हुई। बड़े आकार के ओले करीब 15 मिनट तक बसरते रहे। इसके बाद मौसम साफ हो गया और धूप खिल गई। दोपहर बाद करीब 3:00 बजे फिर आसमान पर बादल मंडराने लगे। करीब 4:00 बजे से देर शाम तक रुक-रुक बारिश होती रही। इसके अलावा दावी घाटी के जुखाला क्षेत्र, श्री नयनोदवी जी, झंडूता, ऋषिकेश, स्वारघाट में बारिश और ओलावृष्टि हुई। जबकि घुमारवीं, भराड़ी, बरठीं, शाहतलाई में बूंदाबांदी हुई।
पिछले कुछ दिनों से चल रही आंधी से आम की फसल को भारी नुकसान हुआ है। उद्यान विभाग ने आम सहित अन्य फलों को 15 प्रतिशत नुकसान का आकलन किया है, जिससे बागवानों को करीब 52 लाख रुपये की हानि हुई है। जिले में इस बार 4500 मीट्रिक टन आम के उत्पादन का लक्ष्य किया गया था, लेकिन ओलावृष्टि और आंधी से उत्पादन में 15 से 20 प्रतिशत कमी आने की संभावना है। जिले में 3800 हेक्टेयर भूमि पर विभिन्न किस्मों के आमों की पैदावार होती है। इसके अलावा एक हजार हेक्टेयर भूमि पर लीची और 500 हेक्टेयर पर मौसमी की पैदावार होती है। उधर, इन दिनों जिले में गेहूं की कटाई चल रही है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से खराब चल मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।