Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Rain disrupts section level sports competitions

Bilaspur News: बारिश से खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में खलल

Mon, 02 Sep 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Rain disrupts section level sports competitions
राजकीय महाविद्यालय श्री नयना देवी जी परिसर में पौधरोपण करते प्राचार्य, विद्यार्थी व अन्य । संवा
बारिश रुकने पर शाम को हुए कुछ मुकाबले
विज्ञापन

वॉलीबॉल में ग्वालमुठानी ने कुहमझवाड़ को 2-0 से


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में सोमवार को हुई भारी बारिश के चलते खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं भी प्रभावित हुईं। बारिश के कारण शाम तक खेल मुकाबले नहीं हो पाए। शाम को कुछ समय के लिए बारिश रुकने पर कुछ एक मुकाबले हुए।

राजकीय उच्च पाठशाला कल्लर में चल रही छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता के कबड्डी मैच में कल्लर ने भपराल, गंगलोह ने ज्योर को हराया। खो-खो में अंदरोली ने भपराल, अंदरोली ने बाड़ी मझेड़वां को हराया। वॉलीबॉल में मलांगन ने ज्योरा को हराया। बैडमिंटन में ज्योरा ने चुवाड़ी, बलघाड़ ने बरठीं, पलासला ने ज्योरा, हरितल्यांगर ने बलघाड़ को हराया।
विज्ञापन


राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जेजवीं में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता में बैडमिंटन में जबलू ने भेड़ी को, कलोल ने जबलू को हराया। कबड्डी में झंडूता ने घराण, मलराव ने जड्डू कुल्जयार, सलवाड़ ने जेजवी, सलवाड़ ने बाला, झंडूता ने मलराव को हराया। खो-खो में डाहड ने जेजवीं को 19-1 से हराया। वॉलीबॉल में भड़ोली कला ने जबलू, डाहड ने जड्डू कुल्जयार को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ग्वालमुठानी में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में वॉलीबॉल में ग्वालमुठानी ने कुहमझवाड़ को 2-0 से हराया। कबड्डी में कन्या पाठशाला बिलासपुर ने ग्वालमुठानी को हराया। बैडमिंटन में घाघस ने हवाण को 2-0, ग्वालमुठानी ने कन्या पाठशाला बिलासपुर को 2-0 को हराया। खो-खो में ग्वालमुठानी ने घागस को 8-5, बल्हचुरानी ने कन्या पाठशाला बिलासपुर को 15-5 से हराया।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जकातखाना में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता में बैडमिंटन में जकातखाना ने कोठीपुरा को हराया। वॉलीबॉल में कोठीपुरा ने जकातखाना को हराया। कबड्डी में जकातखाना ने स्वाहण को हराया। खो-खो में स्वाहण ने बड्डू डढोग को हराया।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठेड़ा में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेल प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि वॉलीबॉल में कोठी ने हिम सर्वोदय को हराया। वॉलीबॉल में कोठी ने मिनर्वा, समोह ने तल्याणा को हराया। वॉलीबॉल का फाइनल मुकाबला कोठी ओर समोह के बीच खेला जाएगा। कबड्डी में गेहड़वीं ने छात्रा पाठशाला घुमारवीं,
समोह ने हिम सर्वोदय, कुठेड़ा ने भगेड़, धनतर ने समोह, कुठेड़ा ने गेहड़वीं को हराया। कबड्डी का फाइनल मुकाबला कुठेड़ा और धनतर के बीच होगा। बैडमिंटन में कुठेड़ा ने समोह, बैहनाजट्टा ने धनतर, कोठी ने बैहनाजट्टा, छात्रा पाठशाला घुमारवीं ने कोठी को हराया।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नांगे ठाकुर में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता में वॉलीबॉल में भाखड़ा ने सलोआ को 2-0, नांगे ठाकुर ने मजारी को 2-0 से हराया। खो-खो में नांगे ठाकुर ने तरसूह को 15-14 से हराया। कबड्डी में बैहल ने तरवाड़ को 20-14 से हराया। बैडमिंटन में भाखड़ा ने नकराणा को 2-0, तरवाड़ ने माकड़ी को 2-0 से हराया।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरमाणा में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में वॉलीबॉल में सिकरोहा ने पंजगाईं, छकोह ने दसगांव को हराया। बैडमिंटन में हरनोडा ने एबीपीएस बागा, पंजगाईं ने छकोह, पंजगाईं ने हरनोड़ा को हराया। खो-खो में धार-टटोह ने एबीपीएस बागा को हराया। कबड्डी का फाइनल मुकाबला बरमाणा और जुखाला के बीच होगा।

राजकीय उच्च पाठशाला देलग में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबले खेले गए। खंड खेल प्रभारी महेंद्र पाल ने बताया कि वॉलीबॉल में परोही ने परनाली को हराया। कबड्डी में सलनू ने परनाली को हराया। बैडमिंटन में परोही ने देलग को हराया। खो-खो में देलग ने घ्याल को हराया। ऑलराउंडर बेस्ट का खिताब परोही स्कूल ने जीता।


राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोटा में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में खो-खो में हटवाड़ ने डंगार, भराड़ी ने मरहाणा, हटवाड़ ने भराड़ी को हराया। वॉलीबॉल में हटवाड़ ने पंतेहड़ा को हराया। कबड्डी में भराड़ी ने डुमैहर, हटवाड़ ने डंगार को हराया। बैडमिंटन में बरोटा ने पंतेहड़ा, राधा कृष्णा घंडालवीं ने डुमैहर को हराया।

राजकीय महाविद्यालय श्री नयना देवी जी परिसर में पौधरोपण करते प्राचार्य, विद्यार्थी व अन्य । संवा

राजकीय महाविद्यालय श्री नयना देवी जी परिसर में पौधरोपण करते प्राचार्य, विद्यार्थी व अन्य । संवा

राजकीय महाविद्यालय श्री नयना देवी जी परिसर में पौधरोपण करते प्राचार्य, विद्यार्थी व अन्य । संवा

राजकीय महाविद्यालय श्री नयना देवी जी परिसर में पौधरोपण करते प्राचार्य, विद्यार्थी व अन्य । संवा

राजकीय महाविद्यालय श्री नयना देवी जी परिसर में पौधरोपण करते प्राचार्य, विद्यार्थी व अन्य । संवा

राजकीय महाविद्यालय श्री नयना देवी जी परिसर में पौधरोपण करते प्राचार्य, विद्यार्थी व अन्य । संवा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed