{"_id":"6676c6e3246677ab3c04b336","slug":"raids-in-seer-shukra-khad-challans-issued-for-10-tractors-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-119200-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सीर, शुक्र खड्ड में दी दबिश, 10 ट्रैक्टरों के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सीर, शुक्र खड्ड में दी दबिश, 10 ट्रैक्टरों के काटे चालान
विज्ञापन
-खड्डों से बजरी, रेत की ढुलाई कर रहे थे ट्रैक्टर चालक
50 हजार जुर्माना वसूला, कई ट्रैक्टर चालक भागे
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं(बिलासपुर)। तलाई थाना क्षेत्र के सीर और शुक्र खड्ड में खनन विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को दबिश दी। विभागीय अधिकारियों ने अवैध खनन करने वालों के एक दिन में 10 ट्रैक्टरों के चालान कर बड़ी कार्रवाई अमल में लाई। इस कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है।
खनन निरीक्षक हरनाम सिंह के नेतृत्व में बनी टीम ने बताया कि सीर खड्ड के सुन्हाणी, झरेड़ी, तुंगडी, पीपलूघाट, मलांगण और शुक्र खड्ड के भल्लू, अंद्रोली, छत करलोटी व ढलोह के कुछ क्षेत्रों से अवैध खनन की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद खनन विभाग की टीम ने इन संवेदनशील क्षेत्रों में छापामारी की। इस दौरान अवैध खननकारियों में दिन भर हड़कंप मचा रहा। टीम ने विभिन्न स्थानों पर 10 ट्रैक्टरों को मौके पर ही दबोच लिया। इनके संचालकों से लगभग पचास हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। इन खड्डों में अवैध रूप से रेत बजरी ढोने वाले दर्जनों ट्रैक्टर छापामारी की भनक लगते ही भाग भी गए। यह ट्रैक्टर खड्ड से अवैध ढंग से रेत बजरी ढो रहे थे। इनसे रेत बजरी ढोने के लिए जरूरी परमिट, खनन सामग्री बिल और दस्तावेज मांगे गए, लेकिन ट्रैक्टर चालक कोई बिल नहीं दिखा सके। खनन विभाग के निरीक्षक हरनाम सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि खड्डों में अवैध खनन के संवेदनशील स्थानों पर इस तरह की छापामारी का अभियान जारी रहेगा।