फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Questions raised on the election of Cooperative Sabha Pehardvi

Bilaspur News: सहकारी सभा पेहड़वी के चुनाव पर उठे सवाल

Mon, 17 Feb 2025 11:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 17 Feb 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Questions raised on the election of Cooperative Sabha Pehardvi
शेयर होल्डरों को आवश्यक जानकारी न देने के आरोप
विज्ञापन

पूर्व कोषाध्यक्ष ने चुनाव रद्द कर दोबारा प्रक्रिया पूरी करने की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। दी पेहड़वी सहकारी सभा लिमिटेड आवारी (पेहड़वी) के हाल ही में संपन्न चुनावों में अनियमितताओं और पारदर्शिता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। सभा के पूर्व कोषाध्यक्ष मान सिंह ठाकुर ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव प्रक्रिया में शेयर होल्डरों को आवश्यक जानकारी नहीं दी गई और वित्तीय लेखा-जोखा भी 2010 के बाद से साझा नहीं किया गया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया को बिना उचित सूचना और प्रक्रिया के पूरा किया गया, जिससे घोटाले की आशंका बढ़ गई है। मान सिंह ठाकुर ने मांग की है कि चुनाव को तत्काल रद्द किया जाए और पूरी पारदर्शिता के साथ दोबारा निष्पक्ष चुनाव कराए जाएं। इसके अलावा सभा के वित्तीय रिकॉर्ड को सार्वजनिक कर सभी शेयर होल्डरों को इसकी जानकारी दी जाए, ताकि उनकी जमा पूंजी सुरक्षित रह सके। इस मामले में जिला सहकारी सभाओं के अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि एक ही व्यक्ति को लगातार प्रधान चुने जाने से संदेह उत्पन्न हो रहा है, जिससे निष्पक्षता पर प्रश्नचिह्न लग गया है। उधर, सहकारी सभाओं के सहायक पंजीयन अधिकारी भास्कर कालिया ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया नियमों के अनुसार संपन्न हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि अगर सभा के आय-व्यय में कोई अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed