Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Punjab youth caught with 'chitta' (synthetic drug) granted bail

Bilaspur News: चिट्टे के साथ पकड़े पंजाब के युवक को मिली जमानत

Tue, 03 Nov 2026 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Punjab youth caught with 'chitta' (synthetic drug) granted bail
एक लाख रुपये के निजी मुचलके और इतने ही रुपये के जमानती पर रिहाई के आदेश
विज्ञापन


बिलासपुर की विशेष अदालत ने माना- बरामद नशा व्यावसायिक मात्रा से कम


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। स्वारघाट थाना क्षेत्र में 100.69 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़े गए पंजाब निवासी युवक को बिलासपुर की विशेष अदालत से जमानत मिल गई है। विशेष न्यायाधीश-द्वितीय की अदालत ने आरोपी को एक लाख रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि के एक जमानती पर रिहा करने के आदेश दिए हैं।
मामले के अनुसार 26 सितंबर 2026 को स्वारघाट पुलिस की टीम गश्त और वाहनों की जांच कर रही थी। तड़के करीब चार बजे कीरतपुर की तरफ से आ रही बाइक पर सवार दो युवकों ने पुलिस नाका देखकर वापस भागने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा कर सुबह करीब पांच बजे केचमोड़ फोरलेन सड़क पर दोनों को रोक लिया। तलाशी के दौरान बैग में जींस और स्टील की पानी की बोतल के आधार में छिपाकर रखा 100.69 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

जमानत याचिका पर बचाव पक्ष ने दलील दी कि आरोपी निर्दोष है और जांच पूरी हो चुकी है। वहीं, सरकारी पक्ष ने जमानत का विरोध किया। अदालत ने कहा कि बरामदगी व्यावसायिक मात्रा से कम है और आरोपी का कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। केवल आरोपों की गंभीरता के आधार पर उसे अनिश्चितकाल तक जेल में नहीं रखा जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed