{"_id":"65c764aeaedaec2abe018581","slug":"punjab-man-arrested-with-643-grams-of-bhukki-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-112861-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: पंजाब का व्यक्ति 643 ग्राम भुक्की के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: पंजाब का व्यक्ति 643 ग्राम भुक्की के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- सीमा पर स्थित मजारी गांव में घूम रहा था आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयनादेवी जी(बिलासपुर)। कोट कहलूर थाना पुलिस ने पंजाब के एक व्यक्ति को 643 ग्राम भुक्की (चूरा पोस्त) के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े जाने के दौरान आरोपी पंजाब सीमा के साथ मजारी गांव में घूम रहा था। इसी बीच पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
जानकारी के अनुसार पुलिस का एक दल शुक्रवार रात को मजारी गांव में गश्त कर रहा था। इसी बीच एक राहगीर व्यक्ति पुलिस कर्मियों को देख घबरा गया और छुपने की कोशिश करने लगा। व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधि देख पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। व्यक्ति ने हाथ में एक थैला पकड़ा था। इसकी जांच की गई तो 643 ग्राम भुक्की बरामद हुई। आरोपी की पहचान बलविंदर सिंह निवासी गांव मूसापुर डाकघर नूरपुर बेदी तहसील श्री आनंदपुर साहिब जिला रूपनगर पंजाब के रूप में हुई है। डीएसपी श्री नयनादेवी जी ने मामले की पुष्टि की है।